- Hindi News
- Career
- Eklavya Model School Recruitment For 7267 Posts: Last Date To Apply Today, Salary 78 Thousand Or More
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 23 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| प्रिंसिपल | 225 |
| पीजीटी | 1460 |
| टीजीटी | 3962 |
| हॉस्टल वार्डन | 635 |
| महिला स्टाफ नर्स | 550 |
| अकाउंटेंट | 61 |
| क्लर्क (जेएसए) | 228 |
| लैब अटेंडेंट | 146 |
| कुल पदों की संख्या | 7267 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- प्रिंसिपल : मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. के साथ मास्टर डिग्री, 8 से 12 साल का अनुभव
- पीजीटी : बी.एड. के साथ मास्टर डिग्री, 8 से 12 साल का अनुभव
- टीजीटी : संबंधित विषय में बैचलर डिग्री के साथ बी.एड. और सीटीईटी पास
- हॉस्टल वार्डन : किसी भी विषय में बैचलर डिग्री
- महिला स्टाफ नर्स : नर्सिंग में बी.एससी. या समकक्ष डिग्री
- अकाउंटेंट : कॉमर्स या अकाउंट्स में बैचलर डिग्री
- क्लर्क (जेएसए) : टाइपिंग स्किल के साथ 12वीं पास
- लैब अटेंडेंट : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ 10वीं/12वीं पास
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा के आधार पर
- स्किल टेस्ट
- इंटरव्यू
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 55 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
फीस
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : प्रिंसिपल के लिए – 2500 रुपए
- पीजीटी और टीजीटी : 2000 रुपए
- नॉन-टीचिंग : 1500 रुपए
- एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग : सभी पदों के लिए – 500 रुपए
सैलरी :
| पद का नाम | सैलरी |
| प्रिंसिपल | 78,800 रुपए प्रतिमाह |
| 47,600 रुपए प्रतिमाह | |
| टीजीटी | 44,900 रुपए प्रतिमाह |
| हॉस्टल वार्डन | 29,200 रुपए प्रतिमाह |
| महिला स्टाफ नर्स | 29,200 रुपए प्रतिमाह |
| अकाउंटेंट | 35,400 रुपए प्रतिमाह |
| क्लर्क (जेएसए) | 19,900 रुपए प्रतिमाह |
| लैब अटेंडेंट | 18,000 रुपए प्रतिमाह |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, ‘EMRS recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
- जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें।
- प्रिव्यू देखने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
पंजाब में HDO के 101 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 37 साल, सैलरी 44 हजार से ज्यादा

पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सरकार के बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी यानी हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 101 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
तमिलनाडु में 2,708 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 57 साल, सैलरी 1 लाख 82 हजार तक

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड यानी TN TRB ने राज्य के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 2,708 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार trb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें