चेन्नई17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सूर्यवंशी ने पहली पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए।
आलम यह था कि तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को तीन अतिरिक्त स्टैंड खोलने पड़े। एक डोमेस्टिक मैच में ऐसी भीड़ आमतौर पर देखने को नहीं मिलती।
फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए। मैच की पूरी खबर पढ़ें…

सूर्यवंशी ने सिराज की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया।
वैभव की बैटिंग के बाद स्टैंड लगभग खाली हुआ
पहले यह फाइनल बेंगलुरु में खेला जाना था। फिर BCCI ने इसे चेपॉक शिफ्ट किया, ताकि फैंस आ सकें। सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज को मिड-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। उन्होंने 37 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
93 मिनट बैटिंग करने के बाद सूर्यवंशी को साउथ जोन के चामा मिलिंद ने आउट होते ही C लोअर स्टैंड से दर्शक निकलने लगे और फिर धीरे-धीरे लगभग पूरा स्टैंड खाली हो गया।
खास बात ये थी की सूर्यवंशी साउथ जोन के खिलाफ खेल रहे थे और साउथ के ही दर्शक सूर्यवंशी को सपोर्ट करने पहुंच गए।

श्रीकांत बोले- सूर्यवंशी की वजह से मेरी पत्नी दलीप ट्रॉफी देख रही
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव में वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा नाम बनने की क्षमता है। उन्होंने वैभव को आंकड़ों से परे बताया।
श्रीकांत ने कहा- ‘वैभव लोगों को घरेलू क्रिकेट देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी वजह से मेरी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देख रही हैं।’ उन्होंने कहा सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट के खोए हुए वैभव को वापस ला सकते हैं।
वैभव की वजह से इंडिया-ए का मैच टेलीकास्ट हुआ
सूर्यवंशी इफेक्ट सिर्फ स्टेडियम तक नहीं रुका। श्रीलंका में 9 से 21 जून तक खेली गई इंडिया-ए, अफगानिस्तान और श्रीलंका की त्रिकोणीय सीरीज भी टेलीकास्ट की गई थी। जो आमतौर पर बिना टेलीकास्ट के खेली जाती है।
सूर्यवंशी भारत के लिए अब तक 6 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 189.22 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं।

IPL में जर्सी बिक्री में धोनी-कोहली-रोहित को पीछे छोड़ा था
IPL 2026 में सूर्यवंशी की नंबर-3 जर्सी सबसे ज्यादा बिकी थी। उन्होंने भारतीय दिग्गद धोनी, रोहित और कोहली को भी पीछ छोड़ दिया था। राजस्थान रॉयल्स के एक सूत्र ने कहा था कि किसी भी क्रिकेटर के लिए ऐसा क्रेज पहले कभी नहीं देखा।
IPL 2026 में सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उन्होंने ऑरेंज कैप, मॉस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सहित कई अवाॉर्ड जीते थे। यहां तक कि उन्होंने क्रिस गेल के सबसे ज्यादा सिक्सर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।

—————————
सूर्यवंशी की यह खबर भी पढ़ें…
वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम से बाहर:ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं खेलेंगे, BCCI के वन-वर्ल्ड कप नियम का असर; 2026 वर्ल्डकप खेल चुके

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम घोषित की है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
