- Hindi News
- Career
- Current Affairs 7 January India Launches Ebusiness 4 Visas For China German Chancellor Friedrich Merz To Visit India Ai Impact Summit To Be Held In India
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले हफ्ते भारत आएंगे। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल
1. भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया
भारत ने ई-बी-4 वीजा शुरू किया। ये एक ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा है। अब चीनी बिजनेसमेन अपना बिजनेस शुरू करने के लिए भारत आ सकेंगे।

कोई भी चीनी नागरिक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- ये वीजा लगभग 45 से 50 दिनों में जारी किया जाएगा और इसके तहत भारत में छह महीने तक रहने की अनुमति होगी।
2. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12-13 जनवरी के दौरान भारत का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने 5 जनवरी को इसकी जानकारी दी।

फ्रेडरिक मर्ज की ये पहली भारत यात्रा होगी।
- वे सबसे पहले अहमदाबाद जाएंगे और पीएम मोदी 12 जनवरी को उनका स्वागत करेंगे।
- विदेश मंत्रालय ने कहा कि चांसलर मर्ज की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय चर्चा में सुरक्षा मुद्दे शामिल होंगे।
- इससे पहले चांसलर ओलाफ स्कोल्ज फरवरी 2023 और अक्टूबर 2024 में भारत आए थे।
3. ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया
ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने 6 जनवरी नई दिल्ली में ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के साथ एक MoU साइन किया।

ये आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
- इस MoU के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया जाएगा।
- इस MoU में आदिवासी बच्चों को बेहतर एजुकेशन और सुविधाओं के लिए ONGC 28 करोड़ रुपए देगा।
4. भारत में अगले महीने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट होगी
भारत में अगले महीने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट आयोजित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6 जनवरी को इसका ऐलान किया।

ये समिट रीजनल AI मिशन के तहत सभी स्टेट में की जाएगी।
- ये घोषणा राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट समिट 2026 को वर्चुअली संबोधित करने के बाद हुई थी।
- इससे पहले AI इम्पैक्ट समिट यूके, साउथ कोरिया और फ्रांस में आयोजित की गई थी।
- ये समिट रीजनल AI मिशन के तहत सभी स्टेट में की जाएगी।
- हाल ही में मेघालय और ओडिशा में और आज राजस्थान के जयपुर में ऐसे कई शिखर सम्मेलन आयोजित किए गए।
निधन (DEATH)
5. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का 6 जनवरी को निधन हो गया। वे 81 साल के थे।

कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 3 बार सांसद चुने गए थे।
- वे भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष भी रहे। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते थे।
- वे साल 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी रहे। कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था।
- कलमाड़ी इंडियन एयरफोर्स में पायलट भी थे।
- इसके बाद वे 1972 से 74 तक NDA में एयरफोर्स ट्रेनिंग टीम में इन्स्ट्रक्टर रहे।
- एयरफोर्स से वे स्क्वाड्रन लीडर के पद से रिटायर हुए।
6. सीनियर मलयाली एक्टर पुन्नप्रा अप्पाचन का निधन
सीनियर मलयाली एक्टर पुन्नप्रा अप्पाचन का 5 जनवरी को निधन हो गया। वे 77 साल के थे।

वो विलेन के रोल निभाने के लिए मशहूर थे।
- उन्होंने 1970 में उदय स्टूडियो की ‘ओथेनन्ते मका’ से डेब्यू किया था।
- अपने करियर में उन्होंने अनुभवंगल पालीचकल, कन्याकुमारी, अंगक्कुरी, कोलिक्कम, विशम, संघम पावम क्रूरन और द किंग जैसी फिल्मों में काम किया।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
7 जनवरी का इतिहास:
- 1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया था।
- 1789 में अमेरिकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग की थी।
- 1959 में अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता दी थी।
- 1987 में कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 6 जनवरी: पहले स्वदेशी जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का कमीशन हुआ, ‘खेलो इंडिया बीच गेम्स’ की शुरुआत, मलयाली एक्टर पट्टांबी का निधन

पहले स्वदेशी जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का कमीशन हुआ। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर गए। मलयाली एक्टर कन्नन पट्टांबी का निधन। पूरी खबर पढ़ें....