Current Affairs 7 February RBI Stays Repo Rate at 5.25 RSS Begins Dhwaj Yaatra from Kashmir

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 7 February RBI Stays Repo Rate At 5.25 RSS Begins Dhwaj Yaatra From Kashmir

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक खत्‍म हुई

6 फरवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक खत्‍म हुई।

  • RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है।
  • रेपो रेट स्थिर रहने का मतलब है कि लोन महंगे नहीं होंगे और लोगों की EMI भी नहीं बढ़ेगी।
  • RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। ये मीटिंग 4 फरवरी को शुरू हुई थी।
  • RBI ने दिसंबर 2025 में रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% किया था।
  • RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।

2. RSS ने कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी की ध्‍वज यात्रा शुरू की

  • 6 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘ध्वज यात्रा’ शुरू की।
  • ध्‍वज यात्रा का मकसद RSS के बारे में फैली ‘गलतफहमियों’ को दूर करना है।
  • RSS की स्‍थापना के 100 साल पूरे होने पर फिल्‍म निर्माता वीर कपूर ने ‘शतक’ नाम की फिल्‍म बनाई गई है, जो 19 फरवरी को रिलीज होगी।
  • शतक फिल्‍म में 1947 के कश्‍मीर संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले RSS कार्यकर्ताओं, स्थानीय कश्मीरी नागरिकों और भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी गई है।
यात्रा की प्रतीकात्मक शुरुआत भगवा झंडों के साथ कश्‍मीर के लाल चौक से हुई।

यात्रा की प्रतीकात्मक शुरुआत भगवा झंडों के साथ कश्‍मीर के लाल चौक से हुई।

3. भारत की पहली सहकारी टैक्सी सर्विस लॉन्च

5 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च की।

  • ‘भारत टैक्सी’ सर्विस जीरो कमीशन और सर्ज प्राइज फ्री मॉडल पर काम करेगी। इसमें ड्राइवरों को सीधा प्रॉफिट मिलेगा और पीक आवर्स जैसे बारिश, ट्रैफिक में पैसेंजर से एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • भारत टैक्‍सी सर्विस सरचार्ज फ्री मॉडल पर काम करेगी, जिससे ये पीक आवर्स में Ola-Uber जैसी प्राइवेट सर्विस ऐप्‍स से सस्‍ती होगी।
  • भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए ड्राइवर्स को एक मिनिमम मेंबरशिप फीस देना होगी। इसे वे वीकली, मंथली या डेली बेसिस पर चुका सकेंगे।
  • भारत टैक्सी ऐप पर बाइक, ऑटो और कार तीनों का विकल्प मिलेगा।
  • भारत टैक्सी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विवेक पंड्या हैं। उनके मुताबिक जहां अन्य प्राइवेट कंपनियां ड्राइवर से 20-25% कमीशन लेती हैं, वहीं भारत टैक्सी सीधा पैसा ड्राइवरों को दिलाएगी।
  • ड्राइवर्स को 5 लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा।
  • फिलहाल यह सेवा दिल्ली-NCR में शुरू की गई है और आगे मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इसे शुरू किया जाएगा।
लॉन्च से पहले ही भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर और 1 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं।

लॉन्च से पहले ही भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर और 1 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. इंडिया और गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया

5 फरवरी को इंडिया और गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) ने नई दिल्ली में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की शर्तों यानी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) पर साइन किए।

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सेरेमनी की अध्यक्षता की।
  • GCC देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत अब गल्फ देशों के साथ ट्रेड कॉरीडोर शुरू होगा।
  • GCC में 6 प्रमुख अरब देश शामिल हैं- सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, कुवैत, बहरीन, और ओमान।
  • GCC का मुख्यालय सऊदी अरब के रियाद में स्थित है।
  • 2004 में भारत-GCC वार्ता पहली बार शुरु हुई थी। इसके बाद 2006 और 2008 में बातचीत जारी रही।
  • GCC ने 2011 में वार्ता पर रोक लगा दी थी। नवंबर 2022 में GCC जनरल सेक्रेटरी की भारत यात्रा के साथ व्यापार वार्ता फिर से शुरू हुई।
  • फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दो या दो से अधिक देशों के बीच होने वाला एक ऐसा करार है, जिसके तहत वे एक-दूसरे के साथ व्यापार करने में लगने वाले सीमा शुल्क या टैरिफ कम या खत्‍म कर देते हैं।
  • भारत और GCC देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, पेट्रोकेमिकल और IT सेक्टर्स को फायदा होगा।
  • भारत और गल्फ देशों के बीच 170 अरब डॉलर सालाना का व्यापार होता है। लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) भारतीय GCC देशों में रहते हैं।
अक्टूबर 2023 में GCC ने FTA के टर्म्स ऑफ रेफरेंस साझा किये थे, जिन पर भारत-GCC ने अब साइन किए हैं।

अक्टूबर 2023 में GCC ने FTA के टर्म्स ऑफ रेफरेंस साझा किये थे, जिन पर भारत-GCC ने अब साइन किए हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. RCB दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी

5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) जीता।

  • वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हुए फाइनल में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया।
  • RCB दूसरी बार WPL चैंपियन बनी है। फ्रेंचाइज ने 2024 में पहली बार चैंपियनशिप जीती थी।
  • दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार WPL का फाइनल हारी है।
  • RCB ने इस लीग में लगातार 6 मैच जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया है।
  • जीतने वाली टीम RCB को 6 करोड़ प्राइज मनी मिली है और दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए मिले।
  • RCB की कैप्‍टन स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच रहीं और गुजरात जायंट्स की सोफी डिवाइन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं।
  • विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी। ये लीग का चौथा सीजन था।
  • 2023 और 2025 का टाइटल मुंबई इंड‍ियंस ने, जबकि 2024 और 2026 का टाइटल RCB ने जीता है।
RCB दूसरी बार WPL चैंपियन बनी है।

RCB दूसरी बार WPL चैंपियन बनी है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

6. भारतीय टीचर रूबल नागी को दुबई में ग्लोबल टीचर अवॉर्ड 2026 मिला

5 फरवरी को भारतीय टीचर रूबल नागी ने दुबई में वर्ल्ड ग्लोबल टीचर अवॉर्ड 2026 जीता।

  • नागी को 139 देशों के 5 हजार से ज्यादा नॉमिनेशंस में से चुना गया है।
  • दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने नागी को ये पुरस्कार सौंपा।
  • नागी को प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख डॉलर यानी 9 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिसे वो अपने फाउंडेशन के लिए उपयोग करेंगी।
  • नागी ने ऐसे बच्चों के लिए 800 से ज्यादा लर्निंग सेंटर बनाए हैं, जो कभी स्कूल पढ़ने नहीं जा पाए हैं।
  • बच्चों को पढ़ाने के लिए नागी ने दीवारों पर इंटरएक्टिव पिक्चर्स बनाईं हैं, जिनमें बेसिक लिटरेसी, नयूमेरिक्स, साइंस हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी है, जिसे बच्चे पढ़ सकें।
  • वर्ल्ड ग्लोबल टीचर अवॉर्ड UK का वर्की फाउंडेशन और UNESCO मिलकर देते हैं। ये फाउंडेशन जेम्स एजुकेशन कंपनी ने शुरू किया है।
नागी ये अवॉर्ड जीतने वाली 10वीं टीचर हैं। ये अवॉर्ड 2015 में शुरू किया गया था।

नागी ये अवॉर्ड जीतने वाली 10वीं टीचर हैं। ये अवॉर्ड 2015 में शुरू किया गया था।

आज का इतिहास :

7 फरवरी

  • 1831 में बेल्जियम में संविधान लागू हुआ।
  • 1940 में ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
  • 1959 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की।

————————

ये खबरें भी पढ़ें…

समुद्री हवाओं पर 15 दिन में ओमान पहुंचा INS सुदर्शनी: 2026 के पहले विदेश दौरे पर मलेशिया जाएंगे मोदी; 6 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment