Current Affairs 6 February Vinay Murlidhar Becomes Yes Bank CEO PM MOdi Embarks to Malaysia

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 6 February Vinay Murlidhar Becomes Yes Bank CEO PM MOdi Embarks To Malaysia

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

पीएम मोदी 7 फरवरी को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

  • पीएम मोदी मलेशिया के कुआलालंपुर में मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम और इंडियन कम्युनिटी के लोगों से मुलाकात करेंगे।
  • 2 दिनों की यात्रा के दौरान भारत और मलेशिया इन्वेस्टमेंट, डिफेंस, सिक्योरिटी, डिजिटल एंड फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी और टूरिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
  • पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया CEO फोरम आयोजित किया जाएगा।
  • 10वां भारत-मलेशिया CEO फोरम, भारत और मलेशिया की टॉप कंपनियों के CEO और सीनियर रेप्रेजेंटर का बिजनेस और इंवेस्टमेंट पर चर्चा करने का एक मंच है।
  • मलेशिया में 2.9 मिलियन भारतीय रहते हैं, जो वहां की कुल जनसंख्या का लगभग 6.6% से 7% है।
पीएम मोदी की ये तीसरी मलेशिया यात्रा है। वे अगस्त 2024 में मलेशिया पहुंचे थे।

पीएम मोदी की ये तीसरी मलेशिया यात्रा है। वे अगस्त 2024 में मलेशिया पहुंचे थे।

निधन (DEATH)

2. भारतीय समाजशास्त्री आंद्रे बेटेइल का निधन

3 फरवरी को भारतीय समाजशास्त्री और राइटर आंद्रे बेटेइल का निधन हो गया। वे 91 साल के थे।

  • आंद्रे को 2005 में साहित्य में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • आंद्रे बेटेइल हरियाणा की अशोक यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर थे और यंग इंडिया फेलोशिप के दौरान ट्यूटर रहे।
  • आंद्रे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सोशियोलॉजी के प्रोफेसर रहे। बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एमेरिटस के तौर पर काम किया।
  • आंद्रे ब्रिटिश अकादमी के फेलो रहे। साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, शिकागो यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सहित कई यूनिवर्सिटीज में पढ़ाया है।
  • आंद्रे की किताब कास्ट, कैटेगरी एंड पावर (1965) में तमिलनाडु के एक गांव में जातीय चुनौती की कहानी है। ये उनकी सबसे चर्चित किताब है।
  • अपनी किताब में आंद्रे ने बताया है कि कैसे जाति, वर्ग और राजनीतिक शक्ति समय के साथ एक दूसरे से जुड़ते हैं और बदलते हैं।
  • बेटेइल का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता एक फ्रांसीसी थे और मां भारतीय थीं।
आंद्रे ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से MA किया था और 1959 में दिल्ली चले गए थे।

आंद्रे ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से MA किया था और 1959 में दिल्ली चले गए थे।

3. सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत यात्रा पर आए

5 फरवरी को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की आधिकारिक यात्रा पर चेन्नई पहुंचे।

  • पैट्रिक हर्मिनी की ये पहली भारत यात्रा है। वे पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं।
  • पैट्रिक इस यात्रा के दौरान चेन्नई के राज्यपाल आर.एन.रवि से मुलाकात करेंगे।
  • 7 तारीख को पैट्रिक मुंबई जाएंगे और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भी मुलाकात करेंगे।
  • पैट्रिक की भारत यात्रा, भारत- सेशेल्स के डिप्लोमेटिक रिलेशनशिप के 50 साल पूरे होने के मौके पर है।
  • अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समुद्री सुरक्षा, क्लाइमेट चेंज, बिजनेस, पर्यटन और सतत विकास पर द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।
  • सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश है।
  • हर्मिनी अक्टूबर 2025 में सेशेल्स के छठे राष्ट्रपति बने हैं।
राष्ट्रपति हर्मिनी चेन्नई और मुंबई में व्यावसायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति हर्मिनी चेन्नई और मुंबई में व्यावसायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

4. INS सुदर्शनी ओमान के सलालाह बंदरगाह पहुंचा

5 फरवरी को इंडियन नेवी का ट्रेनिंग शिप INS सुदर्शनी ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंचा है।

  • INS सुदर्शनी 10 महीने की लोकायन-26 ट्रांसओशनिक यात्रा पर निकला है और ओमान इसका पहला इंटरनेशनल पोर्ट है।
  • लोकायन-26 के दौरान INS सुदर्शनी कुल 22,000 समुद्री मील की दूरी तय करेगा।
  • सलालाह में 3 दिन रुककर INS सुदर्शनी, ओमान की रॉयल नेवी के साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग करेगा।
  • रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा का उदेश्य भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • लोकायन-26 यात्रा भारतीय नौसेना कैडेटों के लिए नौकायन ट्रेनिंग और दुनिया में समुद्री सद्भावना बढ़ाने के लिए है।
  • INS सुदर्शिनी 20 जनवरी 2026 को नौसेना बेस, कोच्चि से रवाना हुआ था।
  • INS सुदर्शनी अधिकांश यात्रा सेलिंग यानी समुद्री हवाओं की मदद से करेगा ताकि यात्रियों को पारंपरिक सेलिंग का अनुभव मिल सके।
  • 200 से ज्यादा भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के ट्रेनी महासागर में सेलिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
  • INS सुदर्शिनी को UK के नेवल आर्किटेक्‍ट कोलिन मूडी ने डिजाइन किया है और गोवा शिपयार्ड ने इसका निर्माण किया है।
INS सुदर्शिनी सेलिंग और इंजन प्रपल्‍शन दोनों तरह से चल सकता है।

INS सुदर्शिनी सेलिंग और इंजन प्रपल्‍शन दोनों तरह से चल सकता है।

5. विनय मुरलीधर होंगे Yes बैंक के CEO

4 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Yes बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर विनय मुरलीधर टोंस की नियुक्ति को मंजूरी दी।

  • विनय, प्रशांत कुमार की जगह लेंगे और तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • विनय मुरलीधर 30 नवंबर 2025 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर रिटेल बिजनेस के तौर पर कार्ययत थे।
  • Yes बैंक ने 2020 में जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) सहित नए शेयरहोल्डर्स को शामिल किया है।
  • Yes बैंक की स्थापना 2003 में हुई थी। मई 2004 में इसने अपना काम शुरू किया। इसका हेडक्वाटर मुंबई, महराष्ट्र में है।
मुरलीधर जापान केओसाका में SBI ब्रांच और सिंगापुर ब्रांच के CEO भी रहे हैं।

मुरलीधर जापान केओसाका में SBI ब्रांच और सिंगापुर ब्रांच के CEO भी रहे हैं।

6. युमनाम खेमचंद मणिपुर के 13वें सीएम बने

4 फरवरी को भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इम्फाल स्थित लोकभवन में खेमचंद को पद की शपथ दिलाई।

  • नगा समुदाय से आने वाले लोधी दिखो ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वे पीपुल्स फ्रंट के विधायक हैं।
  • कुकी समुदाय से आने वालीं नेमचा किपगेन राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं।
  • भाजपा नेता नेमचा ने दिल्ली के मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ ली।
  • 13 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य में 356 दिन से लगा राष्ट्रपति शासन हटाया।
  • मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा के कारण 9 फरवरी 2025 को तत्कालीन CM एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था।
  • बीरेन के इस्तीफे के 4 दिन बाद, 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

आज का इतिहास :

6 फरवरी

  • 1918 में 30 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को ब्रिटेन में वोट करने का अधिकार मिला।
  • 1959 में अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
  • 1999 में देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ।
  • 2022 में भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हुआ।

————————-

ये खबरें भी पढ़ें…

पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश की GDP से भी अमीर हुए इलॉन मस्‍क: भारतीय पैराशूट रेजिमेंट, कजाक स्‍कॉर्पियन ब्रिगेड करेंगे ‘खंजर’ युद्धाभ्‍यास; 5 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment