- Hindi News
- Career
- Central Coalfields Recruitment For 1180 Posts; Last Date Today, 10th Pass To Graduates Can Apply Immediately
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में 1180 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 24 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ट्रेनिंग पीरियड पद के अनुसार 1 से 2 साल का रहेगा।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ट्रेड अप्रेंटिस | 530 |
| फ्रेशर अप्रेंटिस | 62 |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 208 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस | 380 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं, 12वीं, संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा, ITI की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 32 साल
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
स्टाइपेंड :
7,000 – 9,000 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- शॉर्टलिस्टिंग
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
ऐसे करें आवेदन :
- अप्रेंटिसशिप पोर्टल NAPS और NATS पर रजिस्ट्रेशन करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाएं।
- अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहां जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- सब्मिट वाले बटन पर क्लिक करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

SSC ने दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर थी जिसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। उम्मीदवार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 162 पदों पर भर्ती; सैलरी 90 हजार, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 162 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें