ढाका8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद मुखलेसुर रहमान (शमीम) समेत तीन बड़े अधिकारियों पर फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बोर्ड ने मंगलवार को घोषणा की कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में हुई गड़बड़ियों के बाद तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ICC एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के इस मामले में तीनों आरोपियों को अपनी सफाई देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। BCB इंटीग्रिटी यूनिट की जांच में मैच फिक्स करने की कोशिश, अधिकारियों को सूचना न देने और जांच में रोड़ा अटकाने की बात सामने आई है।

BPL 2025 सीजन में फिक्सिंग के आरोप लगे हैं।
अधिकारियों पर क्या आरोप:
1. मोहम्मद मुखलेसुर रहमा- पूर्व BCB डायरेक्टर 2025-26 और ऑडिट कमेटी के पूर्व चेयरमैन
- BPL-12 के मैचों के परिणाम या खेल को प्रभावित करने की साजिश रचना।
- अन्य खिलाड़ियों या सदस्यों को भ्रष्टाचार के लिए उकसाना
- फिक्सिंग का ऑफर मिलने की जानकारी एंटी-करप्शन अधिकारी (DACO) से छिपाना
- मैसेज/चैट डिलीट या नष्ट कर जांच को भटकाने की कोशिश करना।
2. जाकिर हुसैन- BCB के पूर्व सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर – SLO
- मैचों को फिक्स करने का प्रयास करना।
- दूसरों को भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए बढ़ावा देना।
- एंटी-करप्शन टीम (DACO) की जांच में सहयोग न करते हुए नोटिस का उल्लंघन करना।
3. राकिबुल इस्लाम सन्नी- बोगुरा जिले के पूर्व BCB काउंसिलर व ऑडिट कमेटी के पूर्व सदस्य-सचिव
- भ्रष्ट पेशकश की जानकारी तुरंत अधिकारियों को न देना
- एंटी-करप्शन अधिकारियों की जांच में सहयोग करने से साफ इनकार करना।
जांच पूरी होने तक बोर्ड टिप्पणी नहीं करेगा
BCB ने तीनों आरोपियों को नोटिस भेजकर 14 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि जांच जारी रहने तक वह इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं करेगा।
————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन लिया फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। पूरी खबर पढ़ें…
