- Hindi News
- Career
- Blinkit Delivery Partner Success Story | Chandigarh Boy Earns 39K
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

ब्लिंकिट पर कुछ ही मिनटों में मिलने वाला सामान भले ही कस्टमर के लिए सुविधा हो, लेकिन इसके पीछे काम करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स भागदौड़ भरे रूटीन को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। लेकिन इन सबसे अलग चंडीगढ़ के एक डिलिवरी बॉय ने सोशल मीडिया पर ब्लिंकट पर काम करने का अपना अच्छा एक्सपीरियंस शेयर किया है।
उसने बताया कि काम के पहले महीने में उसने लगभग 39,000 रुपए कमाए। इसके साथ ही उसने फिजिकल फिटनेस पर भी ध्यान दिया।

कस्टमर की टिप्स ने की कमाई बढ़ाने में मदद
उसने बताया कि वह सप्ताह के दिनों में लगभग 12 घंटे काम करता है। शनिवार और रविवार को, जब ऑर्डर की संख्या ज्यादा होती है, तो अपनी शिफ्ट को बढ़ाकर 16 घंटे कर लेता है।
उसका कहना है कि प्लेटफॉर्म द्वारा दिए जाने वाले इंसेंटिव्स, टारगेट और बोनस अच्छे हैं। इसके अलावा कस्टमर से मिलने वाली टिप्स भी कमाई बढ़ाने में मदद करती है।
पेट्रोल बाइक से इलेक्ट्रिक व्हीकल ज्यादा अच्छा
डिलीवरी बॉय ने कहा कि मेरी तरह डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले लोगों को पेट्रोल बाइक के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल लेना चाहिए। अपनी बाइक पर हेवी आइटम्स रखकर इधर-उधर जाना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इलेक्ट्रिकल व्हीकल ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।
डिलिवरी बॉय के अनुसार, पार्ट टाइम वर्क करने वालों के लिए यह काम अच्छा है। हालांकि इस काम को करने वाले उन लोगों को जो खासतौर से 12 घंटे लगातार काम करते हैं, उन्हें अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए।
अपनी कमाई से नया फोन खरीदने का विचार
उसने अपने कमाए 39 हजार से एक नया फोन खरीदने का सोचा है। इसके साथ ही वह अपनी बाइक को भी अपग्रेड करना चाहता है। उसका कहना है कि आपकी कमाई उस शहर पर भी डिपेंड करती हैं जहां से आप काम कर रहे हैं। यह काम वेल प्लान्ड एरिया और शॉर्ट व स्मूद डिलिवरी रूट्स पर भी लागू होता है।
अपनी कमाई और जॉब से खुश डिलीवरी बॉय के अनुसार – अगर आपका शहर चंडीगढ़ की तरह अच्छे से प्लान किया गया है, तो आप यकीनन इस काम में आ सकते हैं। यहां ट्रैफिक कम और घरों को ढूंढ़ना आसान है। इसलिए ऑर्डर के रूट्स भी छोटे और आरामदायक होते हैं।
इन सब फायदों के बावजूद उसका कहना है कि अगर आप फिजिकली वीक है तो यह काम आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है।
—————————————————————————-
ये खबर भी पढ़ें
बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय

बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़े
