नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को रविवार को BCCI इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर चुना गया है। साथ ही BCCI ने 1983 वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
दरअसल BCCI ने रविवार को दिल्ली में नमन अवॉर्ड 2026 का आयोजन कर रहा है। इस दौरान भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। साथ ही अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को डोमेस्टिक में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड के लिए चुना गया।
इसके अलावा 2024-26 तक 5 ICC टूर्नामेंट जीतने वाली पांचों टीमों को सम्मानित किया गया। इसमें मेंस टी-20 वर्ल्डकप, चैंपियंस ट्रॉफी, विमेंस वर्ल्डकप के अलावा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली मेंस-विमेंस टीमें शामिल रहीं।

भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
किसे कौन सा अवॉर्ड मिला…
बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर
1. शुभमन गिल : पिछले साल तीनों फॉर्मेट के टॉप स्कोरर
साल 2025 में भारतीय कप्तान गिल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 70 से ज्यादा की औसत से बनाए गए 754 रन शामिल थे।
वनडे में भी गिल ने 490 रन बनाए और भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 49 की औसत से 1764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे।

2. स्मृति मंधाना : वनडे वर्ल्ड कप में भारत की टॉप स्कोरर
स्मृति मंधाना ने पिछले साल 36 मैचों में 1800 रन बनाए, इनमें 7 शतक शामिल रहे। इनमें से 6 शतक वनडे क्रिकेट में आए। जबकि एक शतक टी-20 इंटरनेशनल में आया। मंधाना ने 3 वनडे में 1311 रन बनाए। उन्होंने 12 टी-20 मैचों में 489 रन बनाए।

लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड

1. राहुल द्रविड़: खिलाड़ी से कोच तक योगदान
द्रविड़ को क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए और एक दशक से ज्यादा समय तक भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हेड ऑफ क्रिकेट के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तैयार किया और प्रतिभा की मजबूत पाइपलाइन बनाई। उनकी कोचिंग में भारत ने 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीता। बाद में भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में उन्होंने 2024 में भारत को ICC मेंस टी20 विश्व कप जिताया।
2. रोजर बिन्नी: 1983 वर्ल्डकप के टॉप विकेट टेकर
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया। वे 1983 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बिन्नी ने 1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट जीतने वाली भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। वह पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने वनडे मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की शुरुआत की।
बतौर कोच और प्रशासक के रूप में भी योगदान दिया। बिन्नी ने 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम को ICC अंडर-19 विश्व कप जिताया और 2012 से 2016 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे। वे 2022 से 2025 तक BCCI के 36वें अध्यक्ष भी रहे और उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल कीं।
3. मिताली राज: 23 साल का इंटरनेशनल करियर
मिताली राज का इंटरनेशनल करीब 23 साल का रहा। उन्होंने 1999 में 16 साल की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और जून 2022 में संन्यास लिया। मिताली ने 232 वनडे मैचों में रिकॉर्ड 7805 रन बनाए, जो विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं।
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 699 रन बनाए और 214 रन की पारी खेलकर दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय और सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने बतौर कप्तान 2004 से 2022 तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया और उनकी अगुवाई में भारत 2005 और 2017 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा।
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू

हर्षित राणा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू ईयर में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 22 नवंबर 2024 को टेस्ट डेब्यू किया। हर्षित ने 15.2 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए।
हर्षित ने वनडे डेब्यू में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में 6 फरवरी 2025 को 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में हर्षित ने पुणे में 31 जनवरी 2025 को 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
वहीं, महिला क्रिेकटर एन. श्री चरणी ने 28 जून 2025 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3.5 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए और अपने पहले ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
डोमेस्टिक क्रिकेट में किसे अवॉर्ड

ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीमें

नमन अवॉर्ड के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहुल द्रविड़ को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कहानी बताई
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का सम्मान हुआ
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम सम्मानित
02:47 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया सम्मानित
02:39 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
U19 वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय टीम सम्मानित
02:37 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
स्मृति मंधाना बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड
02:34 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड
02:33 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा बेस्ट डेब्यूटेंट प्लेयर
02:32 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
श्री चरणी बेस्ट डेब्यूटेंड महिला क्रिकेटर
02:27 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
स्मृति मंधाना हाईएस्ट स्कोरर रहीं
02:26 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दीप्ति शर्मा हाईएस्ट विकेट टेकर्स
02:25 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय U-19 महिला टीम को सम्मानित किया गया
02:17 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
उल्हास गान्धे बेस्ट अंपायर बने
02:16 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
डोमेस्टिक क्रिकेट के टॉप परफॉर्मर्स
02:14 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
आयुष-हर्ष को आयुष म्हात्रे लाला अमरनाथ अवॉर्ड
02:11 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
4 प्लेयर्स को माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
02:08 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
विकी ओसवाल को एमए चिदंबरम ट्रॉफी
02:05 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
टीम इंडिया का फोटो देखिए

02:03 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
4 प्लेयर्स को एमए चिदंबरम ट्रॉफी
02:00 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मेंस कैटेगरी में 4 प्लेयर्स को जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
01:57 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इरा और शेफाली को जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
01:45 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सिराज बोले- यह मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा लगातार दो वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। क्योंकि, मैं तो टीम में था भी नहीं। मुझे मौका मिला, मैंने एक मैच खेला और हम वर्ल्ड कप जीत गए।
01:42 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तान निक्की प्रधान

01:38 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
आयुष म्हात्रे बोले- यह मोमेंट बहुत स्पेशल है

नमन अवॉर्ड के दौरान आयुष म्हात्रे।
भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा-
‘बहुत स्पेशल है, एक साल से मेहनत कर रहे थे। उसका फल मिला है। यहां बहुत बड़े-बड़े खिलाड़ी आए हैं। उनसे मिलने के लिए एक्साइटेड हूं।’
आयुष ने कहा- मेरे लिए सूर्यकुमार यादव, हरमनप्रीत सिंह जैसे दिग्गज कप्तानों के साथ स्टेज करने करने का मौका मिलेगा। मेरे लिए बड़ी बात है। IPL में CSK से खेलने के लिए एक्साइटेड हूं। संजू सैमसन से मिलना चाहूंगा।
01:33 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रोजर बिन्नी, द्रविड, मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
01:19 PM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में नमन अवॉर्ड का प्रोमो देखिए
