- Hindi News
- Sports
- Badminton World Championship 2026 | PV Sindhu & Ayush Shetty Match Update
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को पहले राउंड में बाई मिला था। (फोटो BAI)
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने जीत दर्ज की है। भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मकाऊ के लेओंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराया।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी बुधवार को बिना खेले ही प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। उनका मुकाबला स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल से होना था, जिन्होंने चोट के कारण नाम वापस ले लिया।
उन्नति हुड्डा दूसरे राउंड में हारीं
उन्नति हुड्डा दूसरे राउंड में हार गई हैं। उन्हें कनाड़ा की मिशेल ली ने 21-11, 9-21, 21-23 से हराया। मेंस डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी साउथ कोरिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

उन्नति हुड्डा ने कनाडा की 13वीं सीड खिलाड़ी के खिलाफ 58 मिनट तक संघर्ष किया। (फोटो- BAI )
सिंधु का मुकाबला कनाडा की वेन यू झांग से
विमेंस सिंगल्स कैटेगरी के राउंड ऑफ 32 में 9वीं वरीयता वाली सिंधु का मुकाबला कनाडा की वेन यू झंग से होगा। जबकि, वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराने वाले आयुष श्रीलंका के दमिंदु अबिविक्रमा से खेलेंगे।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही इस चैंपियनशिप के तीसरे दिन 11 भारतीय शटलर एक्शन में होंगे। इनमें सात्विक-चिराग की 5वीं सीड जोड़ी भी शामिल है।


किसने किसे हराया?
- सिंधु ने पहले मैच आयरलैंड की सोफिया नोबल को 29 मिनट में 21-7, 21-11 से हराया।
- लक्ष्य सेन ने रोमानिया के कॉलिन्स फिलिमोन को 16-21, 21-8 और 21-4 से हराया।
- आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 शी यू ची 21-14, 13-21, 21-19 से जीता।
ध्रुव-तनिषा का सामना चीनी जोड़ी से होगा
मिक्स्ड डबल्स के पहले दौर में जीत हासिल करने वाले रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की भारतीय जोड़ी 15वीं सीड कोरिया के कान्ग मीन ह्यंक और की डोन्ग जू का सामना करेगी।
