Ayushmann Khurrana Sponsors Rifle for Shooter Meghna Sajjanar

  • Hindi News
  • Sports
  • Ayushmann Khurrana Sponsors Rifle For Shooter Meghna Sajjanar | Asian Gold

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भारतीय शूटर मेघना सज्जनार को मॉडर्न राइफल स्पॉन्सर की है। बेहतर इक्विपमेंट की कमी से जूझ रहीं मेघना को आयुष्मान की मदद से वर्ल्ड क्लास राइफल से ट्रेनिंग का मौका मिला।

इसके बाद मेघना ने हाल ही में दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड और इंडिविजुअल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

‘उन्होंने मुझे जाना तक नहीं, सिर्फ भारत को जीतते देखना चाहते थे’

मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आयुष्मान उन्हें पहले से नहीं जानते थे और दोनों की कभी मुलाकात भी नहीं हुई थी। उन्होंने लिखा कि आयुष्मान सिर्फ इतना चाहते थे कि कोई भारतीय एथलीट दुनिया के बड़े मंच पर देश का नाम रोशन करे।

मेघना ने कहा कि राइफल ने उनके लिए ‘बराबरी का मैदान’ तैयार किया। इससे वह बिना समझौते के ट्रेनिंग कर सकीं और दुनिया के बेहतरीन शूटर्स का सामना कर पाईं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी 2 ब्रॉन्ज

मेघना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2022 और 2025 की ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने टीम इवेंट में गोल्ड और व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज जीता।

बेहतर इक्विपमेंट की कमी बनी थी चुनौती

मेघना के पास ट्रेनिंग के लिए बेहतर इक्विपमेंट नहीं था। आयुष्मान को उनकी परेशानी की जानकारी मिली तो उन्होंने व्यक्तिगत पहचान के बिना उनकी मदद की। राइफल मिलने से मेघना को बेहतर इक्विपमेंट के साथ तैयारी करने का मौका मिला।

—————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया:पहले वनडे विल जैक्स के 5 विकेट, हैरी ब्रुक की फिफ्टी

इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 176 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment