- Hindi News
- Sports
- Asian Games 2026 | India Women Hockey Final Vs China & Boxing Gold Rush
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते है।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन चीन से भिड़ेगी। मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने 2023 गेम्स में विमेंस हॉकी का गोल्ड जीता था, जबकि भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन का भी आज फाइनल मैच खेला जाएगा। उनके अलावा परवीन और अंकुश भी गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। इसके अलावा आर्चरी, रेसलिंग, कैनो स्लालम और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल की दौड़ में उतरेंगे।
आज कुल 51 गोल्ड मेडल का फैसला होगा। सबसे ज्यादा बॉक्सिंग में 11 गोल्ड मेडल के इवेंट होंगे।

बॉक्सिंग में 3 गोल्ड मेडल मैच
भारत की ओर से बॉक्सिंग में तीन खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए रिंग में उतरेंगे। सुबह 10 बजे लवलीना बोरगोहेन महिला 75kg फाइनल में चीन की बाओ जियी से भिड़ेंगी।
दोपहर 2:15 बजे परवीन महिला 65kg फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन के खिलाफ खेलेंगी। इसके 30 मिनट बाद अंकुश पुरुष 80kg फाइनल में किम मिनसियोंग के सामने होंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद लवलीना बोरगोहेन। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में भी सिल्वर जीता था।
आर्चरी में 3 टीम इवेंट
आर्चरी में भारत के तीन रिकर्व टीम इवेंट होंगे। सुबह 5:55 बजे महिला टीम चीन से सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद सुबह 8:20 बजे मिक्स्ड टीम जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी।
सुबह 10:55 बजे पुरुष रिकर्व टीम का सेमीफाइनल ईरान के खिलाफ होगा। सेमीफाइनल जीतने पर तीनों टीमों के पास गोल्ड के लिए फाइनल खेलने का मौका होगा।

रेसलिंग में 5 भारतीय पहलवान उतरेेंगे
- रेसलिंग में दीपांशी 50kg, रजत रुहाल 125kg, प्रिया 76kg और सुजीत 65kg में उतरेंगे। इनके मुकाबले सुबह 7:08 बजे से शुरू होंगे।
- इनके अलावा भारतीय पहलवानों के क्वालिफाई करने पर रेपचेज और मेडल बाउट भी होंगे। इन मुकाबलों में भारत के पास मेडल जीतने के मौके बनेंगे।
कैनो स्लालम में शिखा और हितेश के मुकाबले
- सुबह 7:30 बजे शिखा चौहान और हितेश केवट महिला और पुरुष कयाक क्रॉस में उतरेंगे। दोनों के इवेंट में क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल रेस भी होंगी।
- हरशवीर सिंह सेखों और विषवजीत सिंह पुरुष मैडिसन फाइनल में उतरेंगे। हरशिता जाखड़ महिला ओम्नियम और रोनाल्डो सिंह-डेविड बेकहम पुरुष कीरिन में हिस्सा लेंगे।
- इसके अलावा सेलिंग में सुबह 6:30 बजे से माही वर्मा, विष्णु सरवनन, कात्या इडा कोएल्हो और नेत्रा कुमानन अलग-अलग इवेंट में उतरेंगे। इनमें गर्ल्स डिंगी, पुरुष डिंगी, महिला विंडसर्फिंग और महिला डिंगी शामिल हैं।
सेपकटकरा, वॉलीबॉल और रग्बी में भी मुकाबले
सुबह 5:30 बजे भारत की महिला सेपकटकरा टीम थाईलैंड से क्वाड्रेंट ग्रुप मैच खेलेगी। दोपहर 12 बजे पुरुष टीम क्वाड्रेंट सेमीफाइनल में उतरेगी।
सुबह 6:30 बजे भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम 5-8वें स्थान के मैच में साउथ कोरिया से खेलेगी। वहीं, सुबह 8:50 बजे महिला रग्बी सेवन्स टीम का मुकाबला मलेशिया से होगा।
गोल्फ में भी भारत की चुनौती
महिला गोल्फ में अदिति अशोक, प्रणवी उर्स और दीक्षा डागर उतरेंगी। पुरुष वर्ग में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों वर्गों में व्यक्तिगत और टीम राउंड-3 होगा।
ताइक्वांडो में कशिश का मुकाबला
सुबह 6:20 बजे कशिश मलिक मिक्स्ड इंडिविजुअल वर्चुअल ताइक्वांडो के राउंड ऑफ-16 में हांगकांग की लाम सिउ वाई से भिड़ेंगी।
