Aryavir Sehwag Century | Chandigarh U-19 Beats Delhi in Cricket Match

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
18 साल के आर्यवीर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 173 रन की पारी खेली।  - Dainik Bhaskar

18 साल के आर्यवीर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 173 रन की पारी खेली।

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शुक्रवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली U-19 की ओर से 173 रन की पारी खेली। वे दिल्ली U-19 के कप्तान भी हैं।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ हुए मैच में आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए।

दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए, हालांकि चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर लिया।

भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया

  • 18 साल के आर्यवीर ने पिछले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सीरीज की तीन पारियों में 109 रन बनाए।
  • उनका स्ट्राइक रेट करीब 104 रहा। सीरीज में उनका सबसे बड़ा स्कोर 47 रन था।
  • आर्यवीर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए भारत A कैंप का हिस्सा भी रहे।
आर्यवीर ने पिछले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया।

आर्यवीर ने पिछले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया।

कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे

आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए।

वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे।

वीनू मांकड़ के नाम पर ट्रॉफी

वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं।

यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है।

वीनू मांकड़ ने भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 2109 रन बनाए और 162 विकेट लिए।

वीनू मांकड़ ने भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 2109 रन बनाए और 162 विकेट लिए।

द्रविड़ के दोनों बेटे भी क्रिकेट में करियर बना रहे

राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय द्रविड़ क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। दोनों कर्नाटक के अलग-अलग एज कैटेगरी में खेलते हैं।

  • समित मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और मीडियम पेस गेंदबाज हैं। समित ने कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए खेला है।
  • 2023-24 के कूच बिहार ट्रॉफी सीजन में समित ने 8 मैचों में 362 रन बनाने के साथ 16 विकेट भी लिए थे।
  • समित को सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया, लेकिन घुटने की चोट के कारण नहीं खेल सके।
  • द्रविड़ के दूसरे बेटे अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हैं।
अन्वय द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान हैं।

अन्वय द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान हैं।

  • वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अन्वय ने 6 मैचों में 220 रन बनाए थे। जून 2026 में उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 वनडे टीम में पहली बार चुना गया।
  • इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 67 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अंडर-19 वनडे टीम में चुना गया था।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:अर्शदीप की चोट के कारण टीम में शामिल, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैच

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Comment