Applications can be made for 2158 posts from today | 2158 पदों के लिए आज से कर सकेंगे आवेदन: UPPSC ने जारी किया विज्ञापन, पशुचिकित्सा अधिकारी के 404 पद – Prayagraj (Allahabad) News

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2158 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन 20 दिसंबर को जारी किया था। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर यह विज्ञापन आज 22 दिसंबर से उपलब्ध होगा। 22 से ही अभ्यर्थी

.

यह भर्ती वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में चिकित्सकीय और तकनीकी पद शामिल हैं।

आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और OTR आधारित ऑनलाइन आवेदन के निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करें, जो संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताओं को पूरा करते हों।

यूपीपीएससी ने यह भी साफ कर दिया है कि केवल OTR आधारित ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही आयोग के निर्देशों के अनुसार करना होगा।

जानिए, किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती

  • पशुधन विभाग में पशुचिकित्सा अधिकारी के 404 पद हैं।
  • विधायी विभाग में विधीक्षण अधिकारी का 1 पद है।
  • परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पद हैं।
  • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में औषधि निरीक्षक के 26 पद हैं।
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के 157 पद हैं।
  • आयुर्वेद निदेशालय में चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 168 पद होंगे।
  • आयुर्वेद एवं यूनानी पद्धति के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी के 884 पद हैं।
  • यूनानी निदेशालय में चिकित्साधिकारी (यूनानी) के 25 पद।
  • श्रम विभाग में चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 7 पद।
  • होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 265 पद।

Source link

Leave a Comment