मेलबर्न9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कार्लोस अल्काराज ने फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया।
वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया है। स्पेन के 22 साल के टेनिस खिलाड़ी ने फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हरा दिया।
रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेला गया यह मैच 3 घंटे 2 मिनट तक चला। 38 साल के नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। वे इससे पहले 10 बार फाइनल में पहुंचें थे और हर बार जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज सेलिब्रेट करते हुए।
अल्काराज ने करियर ग्रैंड स्लैंम पूरा किया
अल्काराज ने इस जीत के साथ करियर ग्रैंड स्लैंम पूरा कर लिया। अल्काराज के ट्रॉफी कैबिनेट में अब तक का एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन ही बचा था। इसे जीतकर वे ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के मेंस प्लेयर बन गए हैं। अल्काराज इससे पहले 2 बार US ओपन, 2 बार विबलंडन और 2 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं।
करियर ग्रैंड स्लैम का मतलब है कि किसी खिलाड़ी ने अपने पूरे करियर के दौरान चारों ग्रैंड स्लैंम कम से कम एक बार जीती हों। इन्हें एक ही कैलेंडर ईयर में जीतना जरुरी नहीं है।
सेमीफाइनल में ज्वेरेव को हराया था
अल्काराज ने चोटिल होने के बावजूद सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों तक चले मुकाबले में मात दी थी । यह मैच 5 घंटे 27 मिनट तक चला था, जिसमें अल्काराज ने ज्वेरेव को 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 से हराया।
कार्लोस अल्काराज ने क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 7-5, 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
नोवाक के नाम 24 ग्रैंड स्लैम
38 साल के सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के नाम 24 ग्रैंड स्लैम (जिसमें 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 3 फ्रेंच ओपन, 7 विबलंडन और 4 US ओपन) हैं।

नोवाक जोकोविच 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम कर चुके हैं।