Al-Nassr Beat Diriyah | Cristiano Ronaldo Scores 980th Career Goal

  • Hindi News
  • Sports
  • Al Nassr Beat Diriyah | Cristiano Ronaldo Scores 980th Career Goal

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल नेशनल टीम से जुड़े विवाद के बाद शुक्रवार को क्लब फुटबॉल में वापसी की। वे शुक्रवार रात को सऊदी प्रो लीग में अल-नसर की ओर से उतरे।

रोनाल्डो ने अल-नसर की ओर से दिरियाह के खिलाफ एक गोला किया। उनकी टीम को 3-0 की जीत मिली। इस जीत से सऊदी प्रो लीग के 8वें राउंड में अल-नसर के अंक अल-कादसिया के बराबर हो गए। गोल अंतर के कारण अल-नसर अंक तालिका में नेता अल-कादसिया से पीछे है।

टीम मेट्स के साथ गोल सेलिब्रेट करते रोनाल्डो।

टीम मेट्स के साथ गोल सेलिब्रेट करते रोनाल्डो।

रोनाल्डो ने रिबाउंड पर गोल किया

किंग्सले कोमान के क्षेत्र के बाहर से लगाए शॉट को गोलकीपर वलीद अब्दुल्लाह ने रोक दिया। रोनाल्डो ने पास से रिबाउंड पर शॉट लगाकर गेंद गोल में पहुंचा दी।

अल-नसर के लिए सैमू कोस्टा ने ब्रेक से ठीक पहले दूसरा गोल किया। टीम के कोच टॉटनहम हॉटस्पर के पूर्व बॉस आंजे पोस्टेकोग्लू हैं। कोमान ने मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले तीसरा गोल करके अल-नसर की जीत पक्की कर दी।

ट्रॉफी के साथ रोनाल्डो, उनकी टीम अल-नसर पिछले सीजन का खिताब जीता था।।

ट्रॉफी के साथ रोनाल्डो, उनकी टीम अल-नसर पिछले सीजन का खिताब जीता था।।

रोनाल्डो ने दागा 980वां गोल

रोनाल्डो ने पहले हाफ के बीच में गोल किया। यह उनके करियर का 980वां गोल था। वे इंटरनेशनल फुटबॉल में पुर्तगाल की ओर से 234 मैचों में 146 गोल कर चुके हैं।

रोनाल्डा ने कोच पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर नेशनल कैंप छोड़ा था

इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान 41 साल के रोनाल्डो पुर्तगाल की टीम से अलग हो गए थे। रोनाल्डो ने मंगलवार को एक लंबा बयान पोस्ट किया था।

रोनाल्डो ने कहा था कि कोच जॉर्ज जीसस ने नेशंस लीग में उन्हें कब खिलाया जाएगा, इसे लेकर अपना वादा नहीं निभाया। रोनाल्डो ने मई में जीसस के कोच रहते अल-नसर के साथ सऊदी अरब का खिताब जीता था।

—————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन बैडमिंटन से बाहर: क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने हराया

भारत की पीवी सिंधु शुक्रवार को फिनलैंड के वंता में आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।

2 बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु को टॉप सीड और दुनिया की नंबर-5 खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन ने 21-11, 19-21, 21-18 से हराया। मुकाबला एक घंटे और दो मिनट चला। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment