- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Afghanistan Vs Canada T20 World Cup 2026 Preview – Chennai Match, Top Players & Playing XI
स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अफगानिस्तान और कनाडा के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर शाम 7 बजे से शुरु होगा। दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में यह उनका आखिरी मैच होगा।
अफगानिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से शिकस्त दी थी। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में करीबी हार झेलनी पड़ी। आखिरकार उसने UAE को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
दूसरी ओर UAE को अब तक पहली जीत की तलाश है। वह साउथ अफ्रीका, यूएई और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों मैच हार चुकी है।
हेड टू हेड

अफगानिस्तान और कनाडा टी20 इंटरनेशनल में अब तक 2 बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों मैच अफगानिस्तान ने जीता है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो कनाडा ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 जीत नसीब हुई है। जबकि 5 मुकाबले हारे हैं।
वहीं अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैच खेले हैं। इसमें 13 बार उसे जीत मिली है, जबकि 20 बार हार का सामना करना पड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स
रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप बैटर

इस वर्ल्ड कप में रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर रहे हैं। गुरबाज ने 3 मैचों में 168.18 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84 रन है।
वहीं बॉलिंग में अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उमरजई ने 3 मैचों में 8.11 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान 15 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
युवराज समरा ने UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

UAE के लिए इस टूर्नामेंट में युवराज समरा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 162.82 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं। एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 110 रन है।
बॉलिंग की बात करें तो साद बिन जफर UAE के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 8.1 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। इस दौरान 14 रन देकर 3 विकेट उनका प्रदर्शन रहा है।
पिच कंडीशन
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आमतौर पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। यहां खेले गए 8 टी20 इंटरनेशल मैचों में 5 बार चेज करनेवाली टीम जीती है, जबकि 3 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने स्कोर डिफेंड किया है।
अगर ओस आती है तो चेजिंग करना आसान हो जाएगा। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर सकती हैं।
वेदर कंडीशन
चेन्नई में गुरुवार को मौसम ज्यादातर समय साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध रहेगी, जबकि बारिश की संभावना काफी कम है। दिन का तापमान करीब 31–32°C तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22–23°C रहेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।
कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, अंश पटेल।
कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
————————————————-
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
————————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा फरहान का शतक, उस्मान तारिक को 4 विकेट

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार के दूसरे मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया। पाकिस्तान टॉप-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम बनी है।
कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के इस मैच का टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाबी पारी में नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
