Abhishek Sharma; India Vs USA T20 World Cup 2026 LIVE Score Update

मुंबई9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
USA के लेफ्ट ऑर्म पेसर सौरभ नेत्रवलकर की यह फोटो 12 जून 2024 की है। उन्होंने पिछले मैच में भारत के रोहित और कोहली को शुरुआती 2 ओवर में पवेलियन भेज दिया था। - Dainik Bhaskar

USA के लेफ्ट ऑर्म पेसर सौरभ नेत्रवलकर की यह फोटो 12 जून 2024 की है। उन्होंने पिछले मैच में भारत के रोहित और कोहली को शुरुआती 2 ओवर में पवेलियन भेज दिया था।

आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है।

पहली चुनौती अमेरिका की है, वहीं अमेरिका जिसने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली की मौजूदगी वाली टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए थे। टीम में महज 4 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं। 11 प्लेयर बाहर से आए हैं।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर लेफ्टी पेसर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में रोहित और कोहली को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेजा था।

मैच डीटेल

टीमों की फॉर्म

भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई

हालिया फार्म में भारतीय टीम का कोई सामी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने 16 दिन पहले रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट महज 15.2 ओवर में चेज कर लिया था।

भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्डकप के बाद से कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। उसने 8 टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज खेली हैं, इनमें से 4 विपक्षी टीम के घर में खेली गई हैं। मैच रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है। उसे केवल 6 मैचों में हार मिली। एक मैच टाई हुआ और 2 मैच नो रिजल्ट रहे।

दूसरी ओर UAS ने पिछले साल ओमान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें उसे जीत मिली। टीम ने वर्ल्ड कप होस्ट करने के बाद नेपाल से भी 3 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में अमेरिकी टीम को 2-1 की पराजय झेलनी पड़ी थी। टीम ने 6 मैच में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच टाई रहा था।

हेड टु हेड रिकॉर्ड

USA के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड

USA के खिलाफ भारतीय टीम का विक्ट्री रिकॉर्ड 100% है। बात अलग है कि दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच खेला गया है। जो पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता था।

न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए UAS ने महज 110 रन बनाए थे। टीम इंडिया को 111 रन का टारगेट चेज करने में 18.2 ओवर लग गए थे। USA के पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने अपने पहले स्पेल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया था।

स्ट्रेथ एंड वीकनेस

भारत की स्ट्रेंथ

  • विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर भारत की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। इसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम हैं।
  • मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं। जो कभी मैच पलट सकते हैं।
  • गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे मिस्ट्री स्पिनर्स हैं। मोहम्मद सिराज इसे मजबूती दे रहे हैं।

भारत की वीकनेस

  • मैच से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनके रहने से भारतीय बैटिंग को गहराई मिलती थी। साथ ही अहम मौकों पर गेंदबाजी का ऑप्शन भी था।
  • पिछली कुछ सीरीज में स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्ट्राइक रेट पेसर्स की अपेक्षाकृत कम रहा है। ऐसे में नेत्रवलकर की अगुवाई वाले अमेरिकी स्पिनर्स परेशान कर सकते हैं।

टॉप प्लेयर्स

अभिषेक शर्मा 1297 रन बनाए, अर्शदीप टॉप विकेट टेकर

2024 के बाद से अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 38 मैचों में 194.74 के स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह 34 मैच में 59 विकेट ले चुके हैं।

गौस के नाम सबसे ज्यादा रन, हरमीत टॉप विकेट टेकर

एंड्रीज गौस अमेरिका के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2024 के बाद से 25 मैचों में 752 रन बनाए हैं। 81 रन उनका बेस्ट स्कोरर हैं। गेंदबाजी में हरमीत सिंह ने 25 मैचों में 24 विकेट लिया है। वे टीम के टॉप विकेट टेकर्स हैं।

पिच और मौसम

मुंबई में आज बारिश के आसार नहीं है। यहां का तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगर दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण ओस पड़ती है, तो वानखेड़े की पिच बैटर्स पर मेहरबान होगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का चुनेगी। क्योंकि, यहां स्कोर चेज करना आसान हो जाता हे।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

कहां देख सकते हैं मैच इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स में होगी। इसे जियो हॉटस्टार में भी देखा जा सकेगा। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज पढ़ सकते हैं।

___________________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

T20 वर्ल्डकप 2026 एशियाई मूल के 69 खिलाड़ी 11 टीमों में:कनाडा में 11, अमेरिका में 9 भारतीय, ओमान में सबसे ज्यादा 14 एशियाई प्लेयर

आज से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी अलग-अलग देशों की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी एशिया की टॉप क्रिकेट खेलने वाली टीमों से जुड़े कुल 69 खिलाड़ी 11 अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। पूरी खबर

T20 वर्ल्डकप 2026 दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से:SCO ने 2022 में WI को हराकर उलटफेर किया था, दूसरी बार होगा सामना

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाएगा यह ग्रुप-C का पहला मैच होगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment