भारतीय ऑलराउंडर शेफाली वर्मा पर ICC ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार लगाई और एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। यह मामला 18 अक्टूबर को रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 का है। शेफाली ने कैच छूटने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकी थी। इस मैच में शेफाली भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। पहली पारी के 12वें ओवर का मामला ICC के मुताबिक, शेफाली ने प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट पर्सनेल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया। यह नियम इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। दूसरे टी-20 के पहली पारी के 12वें ओवर में श्री चरणी की गेंद पर मिड-ऑफ में चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छूटने के बाद शेफाली ने गेंद जमीन पर फेंक दी थी। शेफाली ने अपनी गलती मान ली। उन्होंने ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज की GS लक्ष्मी की ओर से प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली। तीसरे टी- में इतिहास बनाने का मौका भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 आज खेला जाएगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में शेफाली के पास इतिहास बनाने का मौका है। वे 78 या उससे ज्यादा रन बनाती हैं, तो विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। शेफाली ने 2026 में अब तक 26 मैचों में 922 रन बनाए हैं। वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। मंधाना से आगे निकल सकती हैं शेफाली 2026 में एक शतक और आठ अर्धशतक लगा चुकी हैं। मंगलवार को रायपुर में अर्धशतक लगाने पर वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगी। स्मृति ने 2024 में भारत के लिए 23 टी-20 इंटरनेशनल की 21 पारियों में 8 अर्धशतक लगाए थे। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जोकि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर…
Source link