लखनऊ के जबरा फैन से मिले हार्दिक पंड्या:2 महीने से पैदल ट्रैवल कर रहा था, पंड्या मिले तो बताई अपनी कहानी


टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलते काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन, उनकी फैन फॉलोइंग बनी हुई है। हार्दिक से मिलने के लिए लखनऊ से उनका फैन रवि कुमार 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर बेंगलुरु पहुंचा। इसमें उसे 2 महीने से ज्यादा का समय लगा। हार्दिक भी दिल खोलकर रवि से मिले। उसे मदद का भरोसा दिया है। साथ ही, उसके घर लौटने का टिकट कराने का भी वादा किया। रवि के मुताबिक, करीब अगस्त में वह हार्दिक से मिलने की उम्मीद में लखनऊ से मुंबई पहुंचा था, लेकिन तब मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और मुंबई से बेंगलुरु पहुंच गया। बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास उसकी मुलाकात हार्दिक पंड्या से हो गई। रवि ने बताया कि हार्दिक ने उसे घर लौटने के लिए 19 अक्टूबर का फ्लाइट टिकट भी दिलवाया था। लेकिन, बदकिस्मती से एयरपोर्ट जाते वक्त रास्ते में उसका टिकट कहीं गिर गया। रवि की कहानी सुनकर भावुक हुए हार्दिक पंड्या मुलाकात के दौरान जब हार्दिक ने रवि के संघर्ष की कहानी सुनी, तो वह बेहद भावुक हो गए। एक बड़े भाई की तरह उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को बुलाकर रवि के लिए फ्लाइट के टिकट का दोबारा इंतजाम करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं, हार्दिक ने अपनेपन के साथ रवि से पूछा कि अगर उसे किसी और चीज की भी जरूरत है, तो वह बेझिझक बता सकता है। संघर्षों से भरी है रवि की जिंदगी रवि कुमार की निजी जिंदगी शुरू से ही कठिनाइयों से भरी रही है। रवि उन्होंने बताया कि जब वह महज दो साल के थे, तभी उनके माता-पिता का साया सिर से उठ गया था। वर्तमान में उनके परिवार में एक बड़ा भाई, भाभी और एक शादीशुदा बहन हैं। रवि के दिल में पिछले 6 सालों से हार्दिक पंड्या के प्रति दीवानगी है। शुरुआती दिनों में उनके पास खुद का मोबाइल तक नहीं था, इसलिए वह दूसरों के फोन से मिन्नतें कर हार्दिक के मैच देखा करते थे। बाद में उन्होंने दिन-रात मजदूरी करके पैसे जोड़े और सिर्फ हार्दिक के वीडियो और मैच देखने के लिए मोबाइल फोन खरीदा था। पंड्या ने घर दिलाने का किया वादा फिलहाल रवि अपने परिवार के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज में एक किराए के मकान में रहते हैं। बातचीत के दौरान जब रवि ने अपनी आर्थिक तंगी और खुद की छत न होने का दर्द साझा किया, तो हार्दिक पंड्या ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए उसे घर दिलाने का भी वादा किया है। मैदान के बाहर हार्दिक पंड्या की इस इंसानियत और बड़े दिल की अब चारों तरफ तारीफ हो रही है और उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ………………. ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा से बोली थी-तुझे कुत्ता बनाकर मारा:तेरे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग कर ली, दूसरा AUDIO सामने आया शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का दूसरा वायरल ऑडियो सामने आया है। इसमें श्रद्धा शिवा को गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। वह धमकी देते हुए कहती है कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। पढ़िए पूरी खबर

Source link

Leave a Comment