14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले के पांचवें दिन ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 258 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त 630 रन की हो गई है। कूनैन कुरैशी 45 और अनुकूल रॉय 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
ईस्ट जोन की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही
ईस्ट जोन की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी रही की और 13 रन के स्कोर पर अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी के विकेट गंवा दिए। इसके बाद शिखर मोहन ने 52 और ईशान किशन ने 80 रन बनाकर पारी को संभाला। कुमार कुशाग्र ने भी 46 रन की पारी खेली।

कुमार कुशाग्र के विकेट की खुशी मनाते चामा मिलिंद।
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का स्कोर बनाया था। कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए। शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए।
साउथ जोन 336 रन पर सिमटी
इसके जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन और कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन बनाए। चामा मिलिंद ने 43 और नारायण जगदीशन ने 32 रन की पारी खेली। ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए।
—————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
बांग्लादेश से 8 मैचों से नहीं हारी भारतीय विमेंस टीम

महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारत पिछले 8 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को हराया था। पूरी खबर…
