650 Posts; SBI 2050 Vacancies, Aadhaar 252 Openings

  • Hindi News
  • Career
  • RBI Govt Jobs: 650 Posts; SBI 2050 Vacancies, Aadhaar 252 Openings

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के 650 पदों पर निकली भर्ती। आधार में 252 पदों पर वैकेंसी। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2050 वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…

1. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 650 पदों पर भर्ती :

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी। वहीं मेन्स परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • एससी/एसटी/ दिव्यांगों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए।
  • पूर्व सैनिकि भी आवेदन कर सकते हैं। वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हों या सशस्त्र बलों की मैट्रिक परीक्षा पास कर चुके हों। साथ ही 15 साल की रक्षा सेवा पूरी की हो।
  • राज्यों के लिए अप्लाई करने वालों को वहां की लोकल भाषा आनी चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • एससी/एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस विकलांग : 10 साल की छूट
  • ओबीसी विकलांग : 13 साल की छूट
  • एससी-एसटी विकलांग : 15 साल की छूट

फीस :

  • जनरल/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 450
  • एससी/ एसटी/ दिव्यांग: 50
  • स्टाफ: नि:शुल्क

सैलरी :

29,000 – 74,590 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिमिनरी एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • लैंग्वेज टेस्ट (LPT)

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिमिनरी एग्जाम (ऑब्जेक्टिव) :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स ड्यूरेशन
इंग्लिश लैंग्वेज 30 30 20 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी 35 35 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

मेन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स ड्यूरेशन
रीजनिंग 40 40 30 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 40 30 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी 40 40 30 मिनट
सामान्य ज्ञान 40 40 20 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान 40 40 20 मिनट
कुल 200 200 135 मिनट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • RBI Assistant Recruitment 2023 पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करें।
  • इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

आनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. आधार में 252 पदों पर निकली भर्ती :

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) में 252 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in के जरिए स्टेट वाइज फॉर्म भर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास। या
  • 10वीं के साथ 2 साल की आईटीआई डिग्री। या
  • 10वीं के साथ 3 साल का पॉलीटेक्निक डिप्लोमा।
  • UIDAI मान्यता प्राप्त टेस्टिंग & सर्टिफाइंग एजेंसी से आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • उम्मीदवार जहां से फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का नॉलेज होना चाहिए।

एज लिमिट :

अधिकतम 18 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • रोजगार पंजीयन
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

इन राज्यों में होगी भर्ती :

  • आंध्र प्रदेश
  • असम
  • बिहार
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • लद्दाख
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • नगालैंड
  • ओडिशा
  • पुडुचेरी
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • सिक्किम
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • उतार प्रदेश।
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • यहां ASK Job Opening में फुल टाइम में CSK e-Governance Services India Limited Invites applications for the post of Aadhaar Supervisor/ Operator के नीचे स्टेट वाइज वैकेंसीज नजर आएंगी।
  • आपको जिस भी स्टेट से अप्लाई करना है, उसके सामने Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भर कर फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2050 वैकेंसी, लास्ट डेट 18 फरवरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सर्कल वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

सर्कल का नाम पदों की संख्या
अमरावती 97
बेंगलुरु 200
भोपाल 97
भुवनेश्वर 80
चंडीगढ़ 103
चेन्नई 165
गांधीनगर 194
गुवाहाटी 68
हैदराबाद 80
कोलकाता 200
जयपुर 103
लखनऊ 200
महाराष्ट्र 194
मुंबई मेट्रो 143
नई दिल्ली 76
तिरुवनंतपुरम 50
कुल पदों की संख्या 2,050

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष डिग्री।
  • मेडिकल इंजीनियरिंग / इंजीनियरिंग / CA कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • लोकल लैंग्वेज का नॉलेज होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • जनरल (पीडब्ल्यूडी) : 10 साल की छूट
  • उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी, 1996 से 31 दिसंबर, 2004 के बीच होना चाहिए।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
  • एससी, एसटी, पीएच : नि: शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन टेस्ट
  • स्क्रीनिंग
  • इंटरव्यू

सैलरी :

48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल पोर्टल sbi.bank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • अपने सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अब बेसिक डिटेल दर्ज करने के बाद फॉर्म को प्रिव्यू करें।
  • अब अन्य डिटेल्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • अब एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

हफ्ते की टॉप जॉब्स: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 भर्ती, हरियाणा में 4227 वैकेंसी; इस हफ्ते 11 हजार से ज्यादा नौकरियां

इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 11,840 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment