- Hindi News
- Sports
- Ahmedabad 2036 Olympic Games Bid | India Presents Roadmap To IOC
अहमदाबाद15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रेजेंटेशन दिया।
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना विजन और रोडमैप पेश किया।
भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने वर्चुअल प्रेजेंटेशन के जरिए अहमदाबाद की तैयारियों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रस्तावित आयोजन स्थलों की जानकारी दी।
26 नवंबर को हुई इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। IOA अध्यक्ष पीटी उषा, CEO रघुराम अय्यर और IOA एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन पीवी सिंधु शामिल हुईं। भारत की ओर से IOC सदस्य नीता अंबानी भी मौजूद रहीं।

अहमदाबाद को केंद्र में रखकर पेश किया विजन
- प्रेजेंटेशन में अहमदाबाद की तैयारियों को प्रमुखता से रखा गया। इसमें खेल सुविधाओं के विकास, प्रस्तावित वेन्यू प्लान और केंद्र, राज्य व स्थानीय प्रशासन के सहयोग की जानकारी दी गई।
- भारत ने बड़े इंटरनेशनल खेल आयोजनों की मेजबानी के अपने अनुभव और 2036 गेम्स के लिए लंबे समय की योजनाओं को भी सामने रखा।
- अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करेगा। भारत ने इसे 2036 ओलिंपिक की तैयारियों का अहम हिस्सा बताया। शहर में विश्वस्तरीय खेल मैदान और उनसे जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना पेश की गई।
- करीब 30 मिनट तक चले प्रेजेंटेशन के बाद IOC के फ्यूचर होस्ट कमीशन और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा हुई। इसमें गेम्स के आयोजन की योजना, संभावित खर्च, फंडिंग, वेन्यू मास्टरप्लान और आयोजन के बाद मिलने वाले फायदे जैसे मुद्दों पर बात हुई।
7 देशों के साथ बातचीत कर रहा IOC
भारत फिलहाल उन 7 देशों में शामिल है, जो IOC के साथ कंटीन्यूअस डायलॉग फेज में हैं। इस प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्ट्रैटेजिक डायलॉग की शुरुआत मार्च 2027 में होने की उम्मीद है।
यह प्रेजेंटेशन भारत की 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक की मेजबानी की कोशिशों का हिस्सा है। हालांकि, अभी मेजबान शहर या देश का अंतिम चयन नहीं हुआ है।
