![]()
इंग्लिश बोर्ड ने बुधवार को 9 सितंबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रहे तीसरे मैच के लिए टीम का ऐलान किया। इसमें सोनी बेकर को बरकरार रखा गया है। मैथ्यू फिशर बाहर किए गए हैं। नाइट क्लब विवाद में जांच का सामना कर रहे तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एजबेस्टन टेस्ट के लिए भी इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं मिली है। 31 साल के कार्स को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हथकड़ी लगाए 4 पुलिस अधिकारियों के साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया था। इंग्लैंड तीन टेस्ट की सीरीज में 2-0 से आगे… कार्स को नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने पकड़ा था 22 अगस्त को डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर हुई घटना के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हाथ बांधकर रखा था। इस घटना के बाद कार्स को गिरफ्तार किया गया था। वे अभी भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। कार्से ने पिछले हफ्ते ग्लॉसेस्टरशायर के खिलाफ काउंटी मैच में डरहम के लिए खेला था। एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनny बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग। पाकिस्तान ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया पहले दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान ने अपनी टीम में 7 बदलाव किए हैं। मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद बाहर किया गया है। इनकी जगह अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, साइम अयूब और अब्दुल्ला फजल को मौका मिला है। ———————————————————- इंग्लिश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रेप का आरोपी क्रिकेटर टीम से बाहर; फैंस के विरोध के बाद इंग्लिश क्लब का फैसला, बरी हो चुके हैं स्कॉट कुगलेइन इंग्लिश क्लब हैम्पशायर क्रिकेट ने रेप मामले में बरी ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेइन को नहीं खिलाने का फैसला किया है। फैंस ने न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को काउंटी चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल करने का विरोध किया था। पढ़ें पूरी खबर
Source link