वैभव ने 13 सिक्स का वादा किया, 10 लगा दिए:जोफ्रा आर्चर के सामने बैटिंग की हिम्मत दिखाई; कुमार संगकारा ने सुनाए किस्से


वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL के नए किस्से सामने आए हैं। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने वैभव के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वैभव ने IPL में एक मैच के दौरान 13 सिक्स मारने का वादा किया था और 10 छक्के जड़ दिए। संगकारा ने कहा- राजस्थान के 2 हफ्ते के कैंप के दौरान जब कोई बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर के सामने खेलने को तैयार नहीं था। तब वैभव ने कहा कि ‘मैं बैटिंग करुंगा।’ संगकारा ने स्काई स्पोर्ट्स के एक शो दौरान ये किस्से सुनाए। आयरलैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू करने की अटकलें हैं। हालांकि 26 जून को हुए पहले मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। 220 रन का टारगेट था, वैभव बोले- कोच, चिंता मत कीजिए IPL 2026 में राजस्थान को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 220 रन का टारगेट हासिल करना था। पहली पारी के बाद वैभव संगकारा के पास गए। उन्होंने आंख मारकर कहा- “कोच, चिंता मत कीजिए। ये हो गया।” ड्रेसिंग रूम में उन्होंने डोनोवन फरेरा और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से कहा- ‘सुनो, मैं 13 सिक्स मारूंगा। उसके बाद तुम बाकी काम संभाल लेना।’ इस मैच मेें वैभव ने 10 छक्के लगाते हुए 93 रन बनाए। यह मैच राजस्थान ने 7 विकेट से जीता था। जब वैभव 5-6 सिक्स लगा चुके थे, तब फरेरा और प्रिटोरियस एक-दूसरे को देखकर हैरान थे। बाद में वे गिनती करने लगे कि कहीं ये लड़का सच में 13 छक्के ना लगा दे। संगकारा ने कहा, ‘इतना आत्मविश्वास इस बच्चे में है।’ गुवाहाटी कैंप में आर्चर के सामने बैटिंग की संगकारा ने गुवाहाटी में रॉयल्स कैंप का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वे दो हफ्ते के कैंप के लिए पहुंचे तो एक छोटे साइड नेट में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे। कोई उनके सामने बल्लेबाजी करने को तैयार नहीं था। तब वैभव ने आगे बढ़कर कहा- ‘मैं बल्लेबाजी करूंगा।’ जब भी गेंद, बैट के मिडिल हिस्से में लगती, तब धमाके जैसी आवाज आती थी। उन्होंने आर्चर और संदीप शर्मा दोनों को खुलकर खेला। एक मौके पर आर्चर हंस पड़े। इसकी वजह थी कि तेज गेंद डालने के बावजूद वैभव उन्हें बहुत आराम से खेल रहे थे। वैभव के डेब्यू पर रहेगी नजर आयरलैंड दौरे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की भी उम्मीद है। दूसरा टी-20 मैच 28 जून को शाम 6 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव के डेब्यू की संभावना है। IPL के टॉप स्कोरर रहे थे वैभव हाल ही में उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। वहीं, IPL 2026 में वैभव ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा। उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी-20 टीम में जगह मिली। —————————————————- वैभव सूर्यवंशी की ये खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने नहीं किया इंटरनेशनल डेब्यू:भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज, मैच के लिए दी गई थी 3 नंबर की जर्सी वैभव सूर्यवंशी ने आज भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया। 15 साल के सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Comment