विमेंस टेस्ट- इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 351/9 बनाए:तनीषा के 92 रन बनाए, निकी और शुभा की फिफ्टी; मिल्स-नॉट को 3-3 विकेट


इंडिया-A ने विमेंस अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 351/9 रन बनाए। मोहाली में तनीषा सिंह ने 92 रन बनाए। निकी प्रसाद ने नाबाद 78 रन की पारी खेली। शुभा सतीश ने 59 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्ली नॉट और लिली मिल्स ने 3-3 विकेट लिए। शुभा-प्रिया ने दिलाई बेहतरीन शुरुआत भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभा सतीश और प्रिया पूनिया की 102 रन की ओपनिंग साझेदारी से अच्छी शुरुआत की। दोनों ने 27 ओवर में यह साझेदारी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया A ने तेजी से वापसी की। मैरी इलिंगवर्थ ने प्रिया पूनिया को 46 रन पर कैच आउट कराया। इसके बाद ऑफ स्पिनर लिली मिल्स ने तीन विकेट लेकर भारत को 102/0 से 120/4 कर दिया। मिल्स ने कप्तान यास्तिका भाटिया को 5 रन पर स्टंप कराया। दो गेंद बाद शुभा सतीश को LBW किया और अगले ओवर में तेजल हसबनिस को भी पवेलियन भेज दिया। तनीषा और अनुष्का ने पारी संभाली चार विकेट जल्दी गिरने के बाद अनुष्का शर्मा और तनीषा सिंह ने 82 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। अनुष्का 44 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तनीषा और निकी प्रसाद ने मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। तनीषा शतक से सिर्फ 8 रन दूर थीं, तभी टेस फ्लिंटॉफ ने उन्हें LBW कर दिया। इसके बाद भारत ने 13 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। चार्ली नॉट ने एक ही ओवर में सयाली सतघरे और शबनम शकील को आउट किया, जबकि बाद में वैष्णवी शर्मा को 6 रन पर LBW किया। निकी प्रसाद ने संभाला मोर्चा एक छोर पर निकी प्रसाद नाबाद 78 रन बनाकर डटी रहीं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत को 350 रन के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया A की ओर से लिली मिल्स और चार्ली नॉट ने 3-3 विकेट लिए। फ्लिंटॉफ, इलिंगवर्थ और फ्रैंकी निकोलिन को 1-1 विकेट मिला।
——————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Comment