![]()
करीब एक सप्ताह से चल रही उठापटक के बीच हरियाणा की ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट शनिवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित हो रहे महत्वपूर्ण सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। आयोजन स्थल यानी इंदिरा गांधी स्टेडियम से विनेश फोगाट की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें वे मैट पर उतरने से पहले अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ रणनीति बनाती और वॉर्म-अप करती हुई दिखाई दीं। कुश्ती महासंघ के साथ चल रहे हालिया विवादों के चलते पूरे स्टेडियम और ट्रायल एरिया के आसपास दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि बिना किसी बाधा के पारदर्शी तरीके से ट्रायल्स संपन्न कराए जा सके। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल की अनुमति दे दी थी। 28 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI ) ने फोगाट का ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया था। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा विवाद क्या… डब्ल्यूएफआई ने लगाया दिया था बैन डब्ल्यूएफआई ने एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले एथलीटों के लिए अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि का हवाला देते हुए फोगाट को 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। कुश्ती महासंघ ने लिखा था- विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। WFI ने आगे कहा- उनके व्यवहार से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा और राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी हुई। साथ ही विनेश से चार प्रमुख आरोपों पर जवाब मांगा था। साथ ही पूछा था कि कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link