![]()
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। मुंबई के स्पिन ऑलराउंडर मुशीर खान ने 85 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं तनुष कोटियन ने 3 विकेट झटके। हरियाणा की पहली पारी 270 रन पर सिमट गई। मुंबई ने पहली पारी में 430 रन बनाए थे। इस तरह टीम को 160 रन की बढ़त मिली और उसने हरियाणा को फॉलोऑन दे दिया। हरियाणा के लिए निशांत सिंधु ने 105 रन की पारी खेली। तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया तमिलनाडु ने चेन्नई में रेलवे को 5 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 39 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद आंद्रे सिद्धार्थ ने अर्धशतक लगाकर पारी संभाली और टीम को जीत तक पहुंचाया। बंगाल को पहली पारी में 209 रन की बढ़त बंगाल के खिलाफ केरल की पहली पारी 141 रन पर सिमट गई। मोहम्मद शमी और प्रदीप्त प्रमाणिक ने 7 विकेट किए, जबकि शाहबाज अहमद ने 2 विकेट लिए। बंगाल ने पहली पारी में 350 रन बनाए थे, जिससे उसे 209 रन की बढ़त मिली। गुजरात के आर्य देसाई का अर्धशतक महाराष्ट्र के खिलाफ गुजरात के आर्य देसाई ने अर्धशतक लगाकर टीम को बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया। महाराष्ट्र की पहली पारी में सौरभ नवाले ने 95 रन बनाए, लेकिन टीम 278/9 के स्कोर पर संघर्ष करती रही। गुजरात ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। पंजाब को पहली पारी में बढ़त पंजाब ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 350 से ज्यादा रन बना लिए है। पंजाब के लिए सलिल अरोड़ा ने 151 रन की पारी खेली। पंजाब के वियान मल्होत्रा ने गेंदबाजी में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। बारिश से झारखंड-दिल्ली मैच के तीसरे दिन का खेल नहीं हुआ झारखंड और दिल्ली के बीच तीसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल नहीं हो सका। दिल्ली ने पहली पारी 515/5 के स्कोर पर घोषित की थी। जवाब में झारखंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 131 रन बनाए थे। अन्य मुकाबलों के अपडेट ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज:ICC रैंकिंग में ईशान किशन पहले से तीसरे पर आए, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link