रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया। साथ ही दो डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए हैं। IPL के आधिकारिक बयान के अनुसार, टिम डेविड को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है। उन पर ‘अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक इशारा’ करने का आरोप है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम की ओर ऊंगली उठाकर इशारा किया था। इस हार के साथ मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। डेविड का इशारा उसी ओर माना जा रहा है। डेविड ने गलती मानी, कोच एंडी फ्लावर पर भी लगा जुर्माना डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा की सजा मान ली है। लेवल 1 उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है। डेविड के अलावा, RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर भी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। फ्लावर को ‘अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया गया है। उन्होंने फोर्थ अंपायर से आक्रामक लहजे में बात की थी। 3 डिमेरिट पॉइंट्स मिलने पर सस्पेंशन नियमों के मुताबिक, एक सीजन में 3 डिमेरिट पॉइंट्स मिलने पर खिलाड़ी सस्पेंड हो सकता है। डेविड को फिलहाल दो पॉइंट्स मिले हैं। एक और पॉइंट जुड़ने पर उन्हें अगले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। पंजाब-दिल्ली मैच के बाद अक्षर पर भी जुर्माना लगा IPL के 55वें मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगा है। उनकी IPL गवर्निंग काउंसिल ने उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। IPL की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि आचार संहिता के तहत यह इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की पहली गलती थी, इसलिए कप्तान पर न्यूनतम जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराया। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली ने अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया:मैच में फास्ट बॉलर्स ने 39 ओवर फेंके, अक्षर की चौके से फिफ्टी पूरी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टीम ने 211 रन का टारगेट हासिल कर IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। पूरी खबर पढ़े…
Source link