बांग्लादेश पहली पारी में 346 पर ऑलआउट:तंजिद, शदमान और लिटन के अर्धशतक, अफगानिस्तान के मोहम्मद सलीम को 4 विकेट


अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 346 रन पर ऑलआउट हो गया। अबू धाबी में बांग्लादेश ने सुबह 8 विकेट पर 317 रन से आगे खेलना शुरू किया और 29 रन जोड़कर बाकी 2 विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने 4 और यामिन अहमदजई ने 3 विकेट लिए। इस्मत आलम को 2 विकेट मिले। बांग्लादेश से तंजिद हसन, शदमान इस्लाम और लिटन दास ने अर्धशतक लगाए। तंजिद हसन ने बनाए 83 रन बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 71 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। तंजिद ने शादमान इस्लाम के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। शादमान ने 67 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 39 और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रन का योगदान दिया। लिटन की फिफ्टी, नयिम 35 रन पर नाबाद लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 24 रन की पारी खेली। नयिम हसन 67 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 चौके लगाए। नयिम को मूल टीम में जगह नहीं मिली थी। वह प्रैक्टिस मैच के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर UAE पहुंचे थे और बाद में टीम में शामिल किए गए। सलीम ने 4 विकेट लेकर रोकी बांग्लादेश की पारी मोहम्मद सलीम ने ताइजुल इस्लाम को आउट कर अपना चौथा विकेट लिया। उन्होंने हसन महमूद को भी बोल्ड किया। यामिन अहमदजई ने एबादोत हुसैन को स्लिप में कैच आउट कर बांग्लादेश की पारी खत्म की। एबादत हुसैन खाता नहीं खोल सके। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत एक साल में 300 छक्के लगाने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने 250 रन का टारगेट 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज भी है। भारत ने पहली पारी में 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही टीम एक साल में 300 छक्के लगाने वाली पहली फुल मेंबर टीम बन गई। पूरी खबर…

Source link

Leave a Comment