![]()
ओलिंपियन रेसलर दीपक पूनिया 3 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने ठेठ देसी अंदाज में शादी की रस्में निभाने का फैसला लिया है। सारी रस्में झज्जर के गांव छारा में होंगी। 7 दिन पहले बान बैठाएंगे। बिना दहेज शादी होगी। मेहमानों को भी देसी घी का चूरमा, दूध जलेबी जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। सारा खाना देसी घी में ही तैयार होगा। दीपक आर्मी में सूबेदार हैं। उनका रिश्ता पिता के पुराने दोस्त की बेटी शिवानी से तय हुआ। दोनों की रिंग सेरेमनी 28 सितंबर 2025 को हुई थी। रिंग सेरेमनी प्रोग्राम में सिर्फ दोनों परिवार और करीबी ही शामिल हुए। शिवानी UPSC की तैयारी कर रही हैं। उनका IAS अफसर बनने का सपना है। शिवानी और दीपक के पिता अच्छे दोस्त हैं। दोनों परिवारों ने दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए दोनों बच्चों का रिश्ता तय किया। शादी समारोह में आने वाले मेहमानों में लंबी लिस्ट पहलवानों की ही है। इसलिए सारा खाना देसी घी में तैयार होगा। शुद्धता पर खास ध्यान होगा। अब जानिए…शादी में क्या 3 खास आकर्षण रहेंगे अखाड़े में ही हुई दोनों के पिता की हुई दोस्ती
सुभाष पूनिया ने बताया कि अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जब दीपक अखाड़े में प्रैक्टिस करने जाता था, वहीं अनूप सिंह से मुलाकात हुई। कई बार मुलाकातें हई और 2020 में दोस्ती हो गई। सुभाष बताते हैं-जब बेटे के लिए रिश्ते आने लगे तो मैंने अनूप से कहा कि अपना बेटा है, आपकी बेटी है, क्यों न दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल लें। अनूप ने तुरंत हां कर दी। शिवानी एमए-बीएड, आगे भी तैयारी कर रहीं
सूबेदार दीपक पूनिया की होने वाली पत्नी शिवानी ने रोहतक के जाट कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स से एमए किया है। इसके अलावा उन्होंने बीएड की। अब एमएड की तैयारी है। साथ ही UPSC की भी तैयारी है। सुभाष कहते हैं शिवानी हमारी बहू ही नहीं बेटी जैसी है, वो जितना चाहे पढ़े। शिवानी बोलीं- दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ रिश्ता
रिंग सेरेमनी के बाद एक इंटरव्यू में शिवानी ने बताया कि उनका खेलों से कोई नाता नहीं रहा है। वह शुरू से ही पढ़ाई में ध्यान रखती आई हूं। अब उनका लक्ष्य IAS अफसर बनने का है। इसके लिए सेल्फ स्टडी कर रही हैं। मेरे पापा दीपक के पिता के साथ 5-6 साल से साथ में काम कर रहे हैं। दोनों परिवारों ने आपसी रजामंदी से यह रिश्ता हुआ। दीपक पूनिया का केतली पहलवान से ओलिंपियन तक का सफर जानिए… शादी के लिए PWL को छोड़ा
पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि दीपक को प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में महाराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया। दीपक पूनिया को ग्रेड ए के पहलवानों में शामिल किया गया। और बेस प्राइस 12 लाख रुपए रखा गया था। हालांकि दीपक पूनिया ने शादी के कारण इस लीग को नहीं खेला।
Source link