![]()
भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में 60 स्थान का फायदा हुआ है। वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ी टॉप-4 में शामिल हैं। शुभमन गिल 822 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। उनके अलावा विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बरकरार हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अक्षर-अर्शदीप को भी फायदा भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए। बरार के अलावा अक्षर पटेल को भी गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वे 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह 11 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 31वें नंबर पर आ गए हैं। रहमत शाह टॉप-10 टेस्ट रैकिंग में शामिल होने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कप्तान रहमत शाह ICC की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे ICC की पुरुष टेस्ट रैंकिंग की किसी भी कैटेगरी के टॉप-10 में जगह बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रहमत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट में 173 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक था। इस साल उन्होंने दूसरी बार सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रैंकिंग में 6 स्थान की छलांग लगाई और करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की। उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। दोहरा शतक लगाने वाले क्रेग इरविन को भी फायदा जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने भी शारजाह टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 206 रन बनाए। इसके बाद वे टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंच गए। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड:पंड्या पंजाब किंग्स में जाएंगे, अर्शदीप मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे; दोनों की फीस ₹18-18 करोड़ IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। वहीं पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link