![]()
दिल्ली प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन देव चौधरी नाम के एक खिलाड़ी की वजह से विवादों में आ गया है। आरोप लग रहे हैं कि देव अपनी क्रिकेटिंग स्किल की वजह से नहीं बल्कि पिता के रसूख और सिफारिश के कारण खेल रहे हैं। देव न्यू दिल्ली टाइगर्स टीम की ओर से खेल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे टीम के मालिक के दोस्त के बेटे हैं। देव के पिता का नाम अभी सामने नहीं आया है। टीम के मालिक अजय कुमार हैं। देव चौधरी के खेलने के तरीके पर सवाल उठे देव ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के लिए ओपनर के तौर पर 2 मैच खेले। एक मैच में वे खाता नहीं खोल सके और दूसरे में 16 रन ही बना सके। खराब प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनके बैट पकड़ने के तरीके पर हुई। वे अमेच्यौर खिलाड़ी की तरह खेल रहे थे और उनका स्टांस भी प्रोफेशनल नहीं लग रहा था। DDCA नियमों की समीक्षा करेगा देव चौधरी विवाद के बाद DDCA सचिव अशोक शर्मा ने कहा- ‘टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद नियम की समीक्षा की जाएगी।’ मौजदा नियम के अनुसार सभी फ्रेंचाइजी नीलामी के बाद तीन और खिलाड़ियों को स्क्वॉड शामिल कर सकती हैं। बशर्ते उन खिलाड़ियों ने दिल्ली जिला लीग में कम से कम पांच मैचों में हिस्सा लिया हो।
Source link