![]()
डारविन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले सत्र में बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहले ही सत्र में बैकफुट पर धकेल दिया। डारविन के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित होता दिख रहा था। ट्रेविस हेड और जैक वेदराल्ड ने पारी शुरू की और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। उस समय ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की उम्मीद दिख रही थी, लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मैच का रुख बदल दिया। 74 रन पर ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे पहले सत्र का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन पर चार अहम विकेट गंवा दिए। एक समय मजबूत नजर आ रही टीम ने सिर्फ 29 रन के अंदर अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका तेज गेंदबाज हसन महमूद ने दिया। उन्होंने जैक वेदराल्ड को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में हसन महमूद ने खतरनाक नजर आ रहे ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया। हेड 22 रन बनाकर आउट हुए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम भी दबाव में आ गया। लाबुशेन फिर हुए फेल ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वह क्रीज पर संघर्ष करते दिखे और 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। लाबुशेन को अपना खाता खोलने के लिए 14 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। यह लगातार आठवीं टेस्ट पारी है, जब वह 50 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। पिछले साल दिसंबर से लाबुशेन का अर्धशतक नहीं बना है। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पहले दिन अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को दबाव में ला दिया।
Source link