इंग्लैंड विमेंस T20 वर्ल्डकप के फाइनल में:साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराया; ब्रंट और नाइट के बीच 133 रन की साझेदारी


इंग्लैंड ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार रात को सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराया। अब रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खिताब के लिए इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ओवल मैदान पर इंग्लैंड ने 23 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में थी। यहां से नेट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 133 रनों की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी के दम पर टीम ने 5 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। कप्तान ब्रंट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इंग्लैंड पावरप्ले में 16 रन ही बना सका टॉस हारकर बैटिंग कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम पावरप्ले में महज 16 रन ही बना सकी। इतना ही नहीं, एक विकेट भी गंवा दिया। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में पावरप्ले में इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर है। साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल और मरिजाने कैप ने सटीक गेंदबाजी की। कैप ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट लिया। इस्माइल ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। चोट से वापसी कर रही साइवर-ब्रंट ने फिफ्टी लगाई काफ इंजरी के कारण पिछले तीन मैच न खेल पाने वाली नेट साइवर-ब्रंट ने इस मैच में सोफिया डंकली की जगह ली। उन्होंने आते ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर काउंटर-अटैक शुरू कर दिया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। साइवर-ब्रंट ने अपनी 47 गेंदों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 75 रन बनाए। रनिंग में उनकी चोट का कोई असर नहीं दिखा। दूसरी छोर से हीथर नाइट ने उनका पूरा साथ दिया। नाइट ने अयाबोंगा खाका की गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। नाइट ने 47 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। हालांकि म्लाबा ने दोनों को तीन गेंदों के अंदर आउट कर दिया, लेकिन तब तक इंग्लैंड मजबूत स्कोर खड़ा कर चुका था। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा चेज (170 रन) करना था। टी-20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने मैच की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की ओपनर एमी जोन्स को आउट कर इतिहास रच दिया। वह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस्माइल ने अपने दूसरे ओवर में एलिस कैपसी को भी LBW आउट कर इंग्लैंड को तीसरा विकेट दिया। साउथ अफ्रीका की टीम फिर चूकी 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट से बड़ी पारी की उम्मीद थी। वह अच्छी लय में दिख रही थीं, लेकिन छठे ओवर में सोफी एक्लेस्टोन ने मिड-ऑन पर उनका शानदार कैच लपककर टीम को बड़ा झटका दिया। इसके बाद एक्लेस्टोन ने शॉर्ट फाइन लेग पर सुने लूस का भी मुश्किल कैच पकड़ा। ब्रिट्स का अर्धशतक नहीं आया काम तामिन ब्रिट्स ने 44 गेंदों में अर्धशतक लगाकर साउथ अफ्रीका की उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन चार्ली डीन की स्पिन के सामने मध्यक्रम टिक नहीं सका। ब्रिट्स और मारिजाने काप, दोनों एक्स्ट्रा कवर पर नेट साइवर-ब्रंट को कैच दे बैठीं। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम वापसी नहीं कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।

Source link

Leave a Comment