इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर:355 रन बनाए; टॉम बैंटन के 121 रन, रूट और कॉक्स की फिफ्टी


इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की है। एडिलेड ओवल में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 355 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इंग्लैंड का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार अपने घर में किसी टीम के खिलाफ 350 से ज्यादा रन दिए। पर्थ में पहला वनडे गंवाने के बाद इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने 121 रन की शतकीय पारी खेली। जो रूट ने 62, जॉर्डन कॉक्स ने 67 और विल जैक्स ने नाबाद 54 रन बनाए। हेलमेट पर गेंद लगने के बाद बैंटन ने जड़ा शतक टॉम बैंटन ने 99 गेंदों पर 121 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। पारी के छठे ओवर में स्पेंसर जॉनसन की तेज बाउंसर उनके हेलमेट पर लगी। इससे हेलमेट का नेक गार्ड निकल गया और उनके गाल पर चोट का निशान भी आ गया। हालांकि, बैंटन ने बल्लेबाजी जारी रखी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इसके बाद शॉर्ट गेंदों से उन्हें परेशान करने की कोशिश की, लेकिन बैंटन ने आक्रामक बल्लेबाजी से जवाब दिया। उन्होंने अगली तीन शॉर्ट गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। बैंटन ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 86 गेंदों में शतक पूरा किया और हेलमेट पर लगे बैज को चूमकर जश्न मनाया। बैंटन और रूट के बीच 137 रन की साझेदारी बेन डकेट के 9 रन पर आउट होने के बाद बैंटन और जो रूट ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन जोड़े। रूट ने 68 गेंदों पर 62 रन बनाए। यह उनका 201वां वनडे मैच था। उन्होंने इस पारी के दौरान करियर का 70वां 50 प्लस स्कोर पूरा किया। रूट को कूपर कोनोली ने अतिरिक्त उछाल लेती गेंद पर शॉर्ट कवर में कैच कराया। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 11 गेंदों पर 5 रन बनाकर राइली मेरेडिथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। कॉक्स और जैक्स ने आखिरी ओवरों में बढ़ाई रन गति मध्यक्रम में जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स ने तेजी से रन बनाए। कॉक्स ने 49 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। यह उनका दूसरा वनडे अर्धशतक है। उन्होंने 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं, विल जैक्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। 40 रन के स्कोर पर एडम जंपा ने उनका कैच छोड़ दिया था। जीवनदान मिलने के बाद जैक्स ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। सैम करन और गस एटकिंसन ने भी उपयोगी योगदान दिया। एटकिंसन ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। बार्टलेट ने लिए 4 विकेट लिए ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में 6 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को इस मुकाबले में आराम दिया। उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया। बार्टलेट ने बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट और जॉर्डन कॉक्स के विकेट लिए। हालांकि, एडिलेड की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को 355 रन तक पहुंचा दिया। ————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर ने 49 साल से संभालकर रखा है पहला बैट:डेब्यू डेट पर लिखा- पहले बैट की बात है, 49 साल भी मेरे साथ है क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से इतिहास रचने वाले सचिन तेंदुलकर ने बचपन की एक याद को आज भी संभालकर रखा है। मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसमें वे छोटे बच्चे के रूप में हाथ में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment