![]()
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग T20 के पहले सीजन की तारीख और तीन फ्रेंचाइजी के नाम घोषित कर दिए हैं। लीग की शुरुआत 27 दिसंबर 2026 से होगी। दुबई में आयोजित समारोह में एक्सल यूनाइटेड काबुल, बलख जवानन और कंधार वारियर्स के साथ लीग की ट्रॉफी ‘कोह-ए-जफर’ का भी अनावरण किया गया। समारोह में फ्रेंचाइजी मालिकों, लीग पार्टनर्स और ACB अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पर्वत श्रृंखलाओं से प्रेरित है ‘कोह-ए-ज़फ़र’ ट्रॉफी APL की ट्रॉफी को ‘कोह-ए-ज़फ़र’ नाम दिया गया है। इसका डिजाइन अफगानिस्तान की पर्वत श्रृंखलाओं से प्रेरित है। ACB के अनुसार, यह ताकत, मजबूती और क्रिकेट में सफलता के शिखर को दर्शाती है। 30 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, 27 सितंबर को ड्राफ्ट APL के पहले प्लेयर्स ड्राफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल 30 अगस्त से खुलेगा। खिलाड़ियों का ड्राफ्ट 27 सितंबर को होगा। हालांकि, लीग के पूरे शेड्यूल और मैचों के वेन्यू की घोषणा अभी नहीं की गई है। युवा खिलाड़ियों को मंच देने पर जोर ACB चेयरमैन मिरवाइस अशरफ ने लीग की शुरुआत को अफगान क्रिकेट के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि APL आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच देने में मदद करेगी। बलख ज़वानन ने उत्तरी अफगानिस्तान की प्रतिभाओं को मौका देने की बात कही है। वहीं, कंधार वारियर्स ने आक्रामक क्रिकेट और अपने क्षेत्र के फैंस से मजबूत जुड़ाव पर जोर दिया है।
Source link