वैभव सूर्यवंशी को देखने की चाहत में इकाना फुल:फैंस बोले- अभिषेक शर्मा सेंचुरी मारेंगे, राज्यपाल आनंदी बेन भी पहुंचीं


लखनऊ में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच में इकाना स्टेडियम फुल है। यहां पहुंचने वाले ज्यादातर फैंस ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बैटिंग देखेंगे। आज धूम-धड़ाका होगा। लेकिन, वैभव का नाम प्लेइंग-11 में नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने एक दिन पहले 1 घंटे तक प्रैक्टिस कर 15 छक्के मारे थे। शाम 7 बजे से शुरू हुए मैच को देखने के लिए 4 बजे से ही फैंस का पहुंचना शुरू हो गया था। वैभव के नाम की टी-शर्ट भी खूब बिकीं। सूर्यवंशी के बाद अभिषेक शर्मा का क्रेज देखने को मिला। मिर्जापुर से आया एक फैन बोला- आज अभिषेक शर्मा सेंचुरी मारेंगे। कुंडा से आए फैन ने कहा- कड़ी टक्कर के बीच धूम-धड़ाका होगा। मैच देखने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी पहुंची हैं।

Source link

Leave a Comment