भारत और जापान की टीमें दोनों देशों के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर टी-20 क्रिकेट मैच खेलेंगी। यह मैच 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें उप-कप्तान तिलक वर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम भी शामिल हैं। JCA और BCCI ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की है। इसे ‘सुजुकी कप’ बताया गया है। यह दोनों टीमों के बीच पहला क्रिकेट मैच होगा। दोनों टीमें क्रिकेट मैदान पर कभी आमने-सामने नहीं हुई हैं। BCCI ने इस पोस्ट के जरिए मैच का ऐलान किया… स्पोर्ट 75 पहल की शुरुआत होगी यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर वर्ता में इस पहल पर सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स होस्ट करने के एम्बिशन को भी ध्यान में रखा गया है। एशियाड से पहले प्रैक्टिस जैसा होगा मैच यह मैच एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाने के लिए अहम होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल से करेगी। उसे ICC रैंकिंग के आधार पर नॉकआउट में डायरेक्ट एंट्री मिली है। भारत एशियन गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उसने हांग्जो, चीन में गोल्ड जीता था। अफगानिस्तान के खिलाफ उनका फाइनल मैच बारिश के कारण धुल गया था। सैकिया बोले- क्रिकेट नए फैंस के बीच पहुंचेगा BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा- इस मैच से टीम इंडिया नए क्षेत्र में पहुंचेगी। साथ ही क्रिकेट को जापान तथा पूर्वी एशिया में बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।
——————————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे; 2023 गेम्स में गोल्ड जीता था नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण इस महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे। स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने कोचों की लिस्ट जारी की है। पढ़ें पूरी खबर
Source link