![]()
भारत-A की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी। इन सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ये मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए खेले जाएंगे। सोनी स्पोर्ट्स न सिर्फ इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा, बल्कि इनके प्रसारण की प्रोडक्शन जिम्मेदारी भी संभालेगा। ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन शामिल हैं। भारत-A और न्यूजीलैंड के बीच पहला चार दिवसीय मैच 24 से 27 अक्टूबर, दूसरा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर और तीसरा 7 से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे। भारत के सभी इंटरनेशनल मैच भी दिखाएगा सोनी सोनी स्पोर्ट्स न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का भी प्रसारण करेगा। इस दौरे पर भारत को 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत की इंटरनेशनल टीम और भारत-A दोनों के मुकाबले एक ही दिन होंगे। ऐसे में दोनों मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। भारत-A की टीम 18 अक्टूबर को बेंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में टीम के साथ रहे कोच भी जाएंगे भारत-A टीम के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का सपोर्ट स्टाफ जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ जापान गए सपोर्ट स्टाफ को ही न्यूजीलैंड दौरे की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश कानिटकर बल्लेबाजी कोच, लक्ष्मीपति बालाजी तेज गेंदबाजी कोच और सुनील जोशी स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। फिजियो थुलसी और ट्रेनर हर्षा भी टीम के साथ जाएंगे। हालांकि, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के हेड कोच रहे वीवीएस लक्ष्मण के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है।
Source link