BCCI ने भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले पहले वनडे का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज कर दिया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने का कोई फैसला नहीं हुआ है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर वेन्यू की तैयारी पर सवाल उठे थे। इसी के बाद मैच अहमदाबाद में कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सैकिया ने सोमवार को कहा कि अरुण जेटली स्टेडियम में ही मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि BCCI द्विपक्षीय सीरीज के मैचों के वेन्यू तय करने के लिए अपनी मानक नीति का पालन करता है। दिल्ली में निर्माण कार्य के कारण उठे थे सवाल अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि स्टेडियम 13 दिसंबर को होने वाले इंटरनेशनल मैच की मेजबानी के लिए समय पर तैयार होगा या नहीं। इसी आधार पर रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पहला वनडे अहमदाबाद में कराया जा सकता है। अहमदाबाद में पहले से तय है आखिरी वनडे भारत और श्रीलंका के बीच यह व्हाइट-बॉल सीरीज 13 से 27 दिसंबर तक खेली जानी है। इसमें 3 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच दिल्ली, दूसरा बेंगलुरु और तीसरा अहमदाबाद में खेला जाना तय है। ————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर
Source link