रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चौथे राउंड में बुधवार को तीन टीमों ने बड़ी जीत दर्ज की। कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रन से हराया, विदर्भ ने मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से मात दी, जबकि उत्तराखंड ने हरियाणा को 10 विकेट से हराया। कर्नाटक की जीत में मैनवंत कुमार का शतक और श्रेयस गोपाल की गेंदबाजी अहम रही। विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने मध्य प्रदेश की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। उत्तराखंड की जीत में पहली पारी के 153 रन बनाने वाले डेगा निश्चल और दूसरी पारी में 4 विकेट लेने वाले जगदीश सुचित की भूमिका रही। कर्नाटक ग्रुप-B के टॉप पर विदर्भ ने मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से हराया विदर्भ ने नागपुर में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 334 रन बनाए थे। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 209 रन पर आउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में भी उसकी बल्लेबाजी नहीं संभली और पूरी टीम 105 रन पर सिमट गई। इस तरह विदर्भ ने पारी और 20 रन से मुकाबला जीत लिया। उत्तराखंड ने हरियाणा को 10 विकेट से हराया उत्तराखंड और हरियाणा के बीच मुकाबला भी एकतरफा रहा। उत्तराखंड ने पहली पारी में 305 रन बनाए। इसमें डेगा निश्चल के 153 रन सबसे अहम रहे। हरियाणा की पहली पारी 153 रन पर खत्म हुई। इसके बाद उत्तराखंड को दूसरी पारी में भी जल्दी सफलता मिली और हरियाणा 159 रन ही बना सका। हरियाणा की दूसरी पारी में जगदीश सुचित ने 4 विकेट लिए। पहली पारी में उत्तराखंड को समेटने में हरियाणा के निशांत सिंधु ने 5 और कनिष्क चौहान ने 4 विकेट लिए थे। उत्तराखंड को जीत के लिए सिर्फ 9 रन बनाने थे। टीम ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। बाकी मुकाबलों में बल्लेबाजों का प्रदर्शन ——————————– यह खबर भी पढ़ें कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे रनचेज में सबसे ज्यादा रन भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। पढ़ें पूरी खबर…
Source link