ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शट दो मैचों के लिए बैन:दवा से जुड़े नियम तोड़े, तेज गेंदबाज ने अपनी गलती पर माफी मांगी


ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों के लिए बैन कर दिया है। उन्होंने प्रिस्क्रिप्शन दवा के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया था। यह घटना ऑस्ट्रेलियाई टीम के बांग्लादेश दौरे से पहले हुई थी। दवा प्रदर्शन बढ़ाने वाली नहीं थी। 33 साल की शट आज तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ और WBBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स के पहले मैच में नहीं खेलेंगी। स्ट्राइकर्स का मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न स्टार्स से होगा। शट ने सजा स्वीकार की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को जारी बयान में बैन की जानकारी दी। शट ने सजा स्वीकार कर ली है। दो मैचों का बैन इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों क्रिकेट पर लागू होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, नियमों का उल्लंघन स्पोर्ट्स साइंस एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन गाइडलाइंस के तहत प्रिस्क्रिप्शन दवा से जुड़ी जरूरतों का पालन नहीं करने के कारण हुआ। मेगन शट ने माफी मांगी शट ने अपने बयान में कहा, मैं दी गई सजा को पूरी तरह स्वीकार करती हूं और अपने से तय मानकों का पालन नहीं कर पाने के लिए माफी मांगती हूं। मुझे मिले सहयोग की मैं सराहना करती हूं। शट ने 2012 में डेब्यू किया था मेगन शट ने दिसंबर 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जानी जाती हैं। शट के करियर रिकॉर्ड्स

Source link

Leave a Comment