भारतीय महिला टीम की टॉप-ऑर्डर बैटर प्रतिका रावल एशियन गेम्स 2026 में चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह लेंगी। जेमिमा द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए 3 अगस्त को दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में हाई-ग्रेड टियर से चोटिल हुई थीं। एशिया कप में नंबर-3 पर मिली जिम्मेदारी प्रतीका को जेमिमा की जगह पहले एशिया कप की टीम में शामिल किया गया था। दुबई में चल रहे टूर्नामेंट में प्रतिका ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर-3 पर उतारा। लीग स्टेज में उन्होंने 22, 10 और 4 रन बनाए हैं। नवंबर 2024 के बाद पहला कॉम्पिटिटिव टी-20 खेला प्रतिका की टीम में वापसी भी लंबी चोट के बाद हुई है। एशिया कप में टी-20 डेब्यू से पहले उन्होंने नवंबर 2024 के बाद कोई प्रतिस्पर्धी टी-20 मैच नहीं खेला था। 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनके टखने में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहीं। वॉरविकशायर के लिए खेलने की तैयारी कर रही थीं एशिया कप के लिए अचानक टीम में बुलाए जाने के समय प्रतीका इंग्लैंड में वॉरविकशायर के लिए वनडे कप खेलने की तैयारी कर रही थीं। 50 लाख में खरीदी गईं, लेकिन WPL नहीं खेल पाईं चोट की वजह से प्रतीका 2026 महिला प्रीमियर लीग में भी नहीं खेल सकीं। उन्हें नई दिल्ली में हुए प्लेयर ऑक्शन में यूपी वॉरियर्ज ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन लंबी चोट के कारण वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाईं। जेमिमा की चोट ने बदला पूरा समीकरण जेमिमा भारत के मिडिल ऑर्डर की अहम बल्लेबाज हैं। द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते समय लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद वह लगातार रिहैब पर हैं। इसी चोट के कारण पहले उनका एशिया कप से बाहर होना तय हुआ और अब एशियन गेम्स में भी उनकी जगह प्रतिका को मिली है। 17 से 22 सितंबर तक होंगे एशियन गेम्स आइची-नागोया, जापान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी। भारत पिछली बार का गोल्ड मेडलिस्ट और डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता था। इस बार महिला क्रिकेट के टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और चीन। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर:सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, तब से नंबर-1; न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर भारतीय टीम ने ICC वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। ताजा रैंकिंग में उसके 116 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link