![]()
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पूर्व कप्तान और अपने करीबी दोस्त इमरान खान की हेल्थ को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इमरान दोषी हों या नहीं, जेल में हों या बाहर, उनकी सेहत से समझौता नहीं होना चाहिए। अकरम ने कहा- ‘कानूनी कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन इमरान को सही इलाज मिलना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तीन साल से इमरान से बात नहीं की है और उन्हें बहुत याद करते हैं।’ अकरम ने ये बातें ‘द एथलेटिक’ को दिए इंटरव्यू में कहीं। अकरम बोले- इमरान के साथ जो हो रहा, वह दुर्भाग्यपूर्ण अकरम ने कहा- ‘ उनके साथ जो कुछ हो रहा है, वह राजनीतिक रूप से बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून की अदालत अपना काम करेगी।’ उन्होंने कहा- ‘मैं एक ऐसे दोस्त के तौर पर दिल से बोल रहा हूं, जो एक इंसान के तौर पर उनकी चिंता करता है। हमें उनकी सेहत की सुरक्षा करनी चाहिए। हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। सरकार कह रही है कि उनकी सेहत ठीक है, लेकिन मैं चिंतित हूं।’ इमरान 73 साल के हैं और 2022 से जेल में हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषी ठहराया गया है। हालांकि, इमरान इन आरोपों से इनकार करते हैं। पाकिस्तान में इलाज को लेकर उठाए सवाल अकरम ने कहा- ‘इंग्लैंड और दूसरी जगहों पर इमरान की स्थिति बेहतर करने के लिए एक आंदोलन चल रहा है, लेकिन यह पाकिस्तान में हो रहा है? मैं इस बारे में पक्का नहीं हूं।’ इमरान के लिए पूर्व क्रिकेटरों ने दो बार लेटर भेजे दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के जेल में होने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दो लेटर भेजे हैं। पहला पत्र फरवरी में भेजा गया था, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरी चिट्ठी 23 अगस्त को भेजी गई। इसमें भारत के कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत 21 पूर्व कप्तानों ने साइन किया था। पत्र में इमरान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग की गई थी। इससे पहले 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इमरान को अस्पताल में एडमिट किया गया था, बाद में फिर उन्हें अदियाला जेल भेज दिया गया। बेटों ने पिता की जान को खतरा बताया सुलेमान और कासिम खान ने जेल में अपने पिता की स्थिति को लेकर चिंता जताई। दोनों भाइयों ने कहा कि जेल में उनके पिता की जान को खतरा है। कासिम ने इंटरव्यू में कहा, यह साफ नहीं है कि वे (सरकार) क्या कर रहे हैं। वे खुले तौर पर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक अंदर रखना और चुप कराना चाहते हैं। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान क्रिकेट ने खिलाड़ियों के व्यवहार पर जांच शुरु की:दूसरे टेस्ट के बाद 7 प्लेयर्स को निकाला था, प्लेयर्स के फोन भी जब्त किए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार को लेकर इंटरनल जांच शुरू कर दी है। PCB प्रवक्ता आमिर मीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link