Yashasvi Jaiswal Health Update; Stomach Infection | Pune Hospital | यशस्वी पुणे के अस्पताल से डिस्चार्ज: डॉक्टर्स ने 10 दिन आराम की सलाह दी, पेट में संक्रमण था; 2 दिन पहले एडमिट हुए थे

पुणे2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल पुणे के आदित्य बिरला अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें 8 से 10 दिन आराम की सलाह दी है।

23 साल के जायसवाल को दो दिन पहले पेट में ऐंठन की परेशानी के बाद एडमिट कराया गया था। मंगलवार को मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मैच के बाद उनके पेट में दर्द हुआ।

उस मुकाबले में जायसवाल ने 16 बॉल पर 15 रन बनाए थे। मुंबई ने मैच को 3 विकेट से जीता था। हालांकि, टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गई थी।

जायसवाल पुणे के आदित्य बिरला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

जायसवाल पुणे के आदित्य बिरला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

हरियाणा के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली, 101 रन बनाए 4 दिन पहले यशस्वी जायसवाल ने हरियाणा के खिलाफ मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्होंने 50 बॉल की पारी में 16 चौके और एक छक्का जमाया। इस मुकाबले में मुंबई ने 235 रन का टारगेट सिर्फ 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर चेज कर लिया था। टीम ने 6 विकेट खोकर 238 रन बनाए थे।

हालांकि, उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 टीम में नहीं रखा गया था। भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 4-1 से आगे है। सीरीज का 5वां और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

जायसवाल ने हरियाणा के खिलाफ मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में 101 रन बनाए।

जायसवाल ने हरियाणा के खिलाफ मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में 101 रन बनाए।

टाइम मैगजीन के टॉप-100 उभरते सितारों में शामिल हैं 3 महीने पहले टाइम मैगजीन ने जायसवाल को दुनिया के 100 उभरते सितारों की लिस्ट में शुमार किया था। जायसवाल 2025 TIME 100 Next में शामिल इकलौते क्रिकेटर हैं।

जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस लिस्ट में अपना नाम आने पर खुशी जाहिर की।

जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस लिस्ट में अपना नाम आने पर खुशी जाहिर की।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment