Newsleak

WPL Retention List 2026 Update; Deepti Sharma | Kranti Gaur Sneh Rana | भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली दीप्ति-क्रांति रिलीज: प्रतिका, स्नेह और रेणुका पर भी बोली लगेगी; 27 नवंबर को विमेंस प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन

मुंबई43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर 2 नवंबर की है, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ विमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में साउथ अफ्रीका की अनेरे डर्कसेन का विकेट सेलिब्रेट कर रही हैं। - Dainik Bhaskar

तस्वीर 2 नवंबर की है, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ विमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में साउथ अफ्रीका की अनेरे डर्कसेन का विकेट सेलिब्रेट कर रही हैं।

भारत को पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, ओपनर प्रतिका रावल, स्नेह राणा, रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ को 2026 के सीजन के लिए रिटेन नहीं किया गया है।

विमेंस प्रीमियर लीग ने शुक्रवार को प्लेयर्स की ऑफिशियल रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई, स्मृति मंधाना को बेंगलुरु और जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली ने अगले साल के लिए रिटेन किया है।

इन प्लेयर्स को 27 नवंबर को होने वाले मेगा ऑक्शन में नहीं उतरना पड़ेगा। अन्य सभी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनके अलावा, न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली और पूर्व कप्तान मेग लैनिंग पर भी बोली लगेगी।

वनडे वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन नहीं किया।

दिल्ली-मुंबई ने 5-5 प्लेयर्स रिटेन किए डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की रनर-अप टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया। सीजन-2 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 ही प्लेयर्स को रिटेन किया। वहीं कभी फाइनल नहीं खेलने वालीं गुजरात जायंट्स ने 2 और यूपी वॉरियर्ज ने 1 ही प्लेयर को रिटेन किया।

हर टीम के पास 5 प्लेयर्स को रिटेन करने का मौका था विमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले हर टीम के पास 5-5 प्लेयर्स को रिटने करने का मौका था। नियम के अनुसार हर टीम 2 विदेश की और 3 भारतीय प्लेयर्स को रिटने कर सकती थी। भारतीयों में भी 2 ही अनकैप्ड प्लेयर्स को रिटेन करने की लिमिट हैं।

मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा 3 राइट टू मैच कार्ड यूपी के पास हैं। वहीं, गुजरात के पास 3 और बेंगलुरु के पास एक RTM बचा है। उदाहरण के लिए RCB ने 4 प्लेयर्स को रिटेन किया। यानी उनके पास मेगा ऑक्शन में एक RTM कार्ड है। इसकी मदद से टीम का हिस्सा रहीं सोफी मोलेनिक्स, रेणुका ठाकुर और सोफी डिवाइन जैसी प्लेयर्स को ऑक्शन में फिर से अपना हिस्सा बना सकती हैं।

2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 प्लेयर्स को रिटेन किया।

मुंबई-दिल्ली के पास सबसे कम पर्स रहेगा सभी टीमों के पास 15-15 करोड़ रुपए का पर्स था। रिटेंशन में प्लेयर-1 पर 3.5 करोड़ रुपए, प्लेयर-2 पर 2.5 करोड़, प्लेयर-3 पर 1.75 करोड़, प्लेयर-4 पर 1 करोड़ और प्लेयर-5 पर 50 लाख रुपए खर्च हुए।

रिटेंशन के बाद दिल्ली के पास सबसे कम 5.7 करोड़ रुपए बचे हैं। सबसे ज्यादा पर्स लिमिट यूपी के पास है। उसके पर्स में 14.5 करोड़ रुपए हैं। गुजरात के पास 9 करोड़, मुंबई के पास 5.75 करोड़ और बेंगलुरु के पास 6.15 करोड़ रुपए की पर्स लिमिट है।

2023 में शुरू हुआ था WPL विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खिताब जीता था। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे सीजन का टाइटल उठाया। वहीं हरमन की कप्तानी में ही मुंबई ने 2025 में दूसरी बार भी खिताब जीता। तीनों बार मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ही रनर-अप रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version