Site icon Newsleak

WPL Auction 2026 Explained; RCB DC Team Players Price List | Mumbai Indians Delhi Capitals | WPL ऑक्शन आज दोपहर 3.30 बजे से: 5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को ही रिटेन किया; मुंबई और दिल्ली का पर्स सबसे छोटा

स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन आज दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है। 5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, इसलिए ऑक्शन में 73 खिलाड़ी बिक सकेंगी। इन्हें खरीदने के लिए टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए हैं। हालांकि, नीलामी में 277 प्लेयर्स उतरेंगी, यानी करीब 200 प्लेयर्स अनसोल्ड ही रह जाएंगी।

मेगा ऑक्शन क्यों? WPL में हर 3 साल में एक मेगा ऑक्शन होता है, जिसमें फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीमों को फिर से बनाने का मौका रहता है। आखिरी मेगा ऑक्शन 2022 में हुआ था। इसके बाद 2023 और 2024 में मिनी ऑक्शन हुए। मिनी ऑक्शन में कई प्लेयर्स को रिटेन किया जा सकता है, वहीं मेगा ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 5 ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं।

ऑक्शन की डिटेल…

1. नई दिल्ली में होगा ऑक्शन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) देश की 2 फ्रेंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन करवाता है। BCCI ही 27 नवंबर को WPL मेगा ऑक्शन भी कंडक्ट कराएगा। ऑक्शन नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है।

2. 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी

BCCI ने 277 प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें भारत की 194 और विदेश की 66 प्लेयर्स हैं। जिनमें 159 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ। हालांकि, 277 में ज्यादा से ज्यादा 73 प्लेयर्स ही बिक सकेंगी। क्योंकि 5 टीमों में इतनी ही जगह खाली है। इनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं।

3. यूपी का पर्स सबसे बड़ा

मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), यूपी वॉरियर्ज (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) 5 टीमें हैं। सभी टीमों के पास 15 करोड़ रुपए का पर्स था, लेकिन रिटेंशन के बाद हर टीम के पर्स में अलग-अलग राशि बची। यूपी के पास सबसे 14.50 करोड़ रुपए का पर्स है। गुजरात के पास 9 करोड़ रुपए हैं। वहीं MI, DC, और RCB का पर्स 6.50 करोड़ रुपए से कम है।

4. मंधाना, हरमनप्रीत कौर रिटेन हुईं

5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, जिनमें 7 विदेशी और 3 अनकैप्ड हैं। भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर और श्रेयांका पाटील रहीं। इनमें श्रेयांका को छोड़कर बाकी 6 प्लेयर्स वनडे वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।

5. यूपी ने एक ही प्लेयर को रिटेन किया

हां, मेगा ऑक्शन से पहले टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 प्लेयर्स को ही रिटेन कर सकती थीं। 2 टीमों ने इसका पूरा इस्तेमाल किया। बाकी 3 टीमों ने 5 से कम खिलाड़ियों को रखा। इसलिए उनके पास ऑक्शन में राइट टु मैच (RTM) कार्ड भी रहेगा। RCB के पास 1, गुजरात के पास 3 और यूपी के पास 4 RTM कार्ड हैं। RTM कार्ड का इस्तेमाल टीमें ऑक्शन में कर सकती हैं। टीमें रिलीज की गईं खिलाड़ियों को ऑक्शन में फिर से अपना हिस्सा बना सकती हैं।

इसे उदाहरण से समझते हैं। यूपी वॉरियर्ज ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को रिलीज कर दिया। ऑक्शन में उन्हें अगर DC ने 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। तब UPW अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर हीली को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। हालांकि, अगर DC ने हीली की कीमत 4 करोड़ रुपए कर दी तो UPW को नई कीमत में हीली को स्क्वॉड में शामिल करना होगा। अगर UPW ने नई कीमत देने से मना कर दिया तो हीली नई कीमत में DC का हिस्सा बन जाएंगी।

6. गुजरात-यूपी में सबसे ज्यादा जगह खाली

MI और DC ने 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया। RCB ने 4 और गुजरात ने 2 प्लेयर्स को रखा। वहीं यूपी ने महज 1 अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन किया। एक टीम में 15 से 18 प्लेयर्स हो सकते हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा 6 विदेशी हो सकती हैं। इसी हिसाब से टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है।

7. मार्की सेट से शुरू होगी नीलामी

ऑक्शन में प्लेयर्स को अलग-अलग सेट में बांटा गया है। सबसे पहले मार्की सेट का नंबर आता है। जिसमें 8 प्लेयर्स हैं, जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा हैं। फिर इंटरनेशनल बैटर्स, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर, पेसर और स्पिनर्स का नंबर आता है। इंटरनेशनल के बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आता है।

8. ₹50 लाख सबसे बड़ी बेस प्राइस

मार्की सेट में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह हैं।

मार्की सेट में 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं। रेणुका की 40 लाख और वोल्वार्ट की 30 लाख रुपए हैं। कुल 19 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई। 11 खिलाड़ियों की कीमत 40 लाख रुपए और 88 प्लेयर्स की 30 लाख रुपए हैं। बाकी प्लेयर्स की बेस प्राइस 10 और 20 लाख रुपए हैं।

9. दीप्ति, हीली, लैनिंग पर नजरें

भारत की वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी महंगी बिक सकती हैं। वहीं विदेशियों में एलिसा हीली, सोफी एकलस्टन, अमीलिया केर, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड और ग्रेस हैरिस भी करोड़पति बन सकती हैं।

10. भास्कर ऐप पर फॉलो करें ऑक्शन

WPL के ब्रॉडकास्टिंग राइंट्स रिलायंस के पास हैं। टीवी के दर्शक स्टार स्पोर्ट्स और OTT के दर्शक जियोहॉटस्टार पर ऑक्शन का लाइव कवरेज देख सकते हैं। इसके साथ ही आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी नीलामी से जुड़ी डिटेल्स जान सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version