Newsleak

WPL 2026 RCB’s Pooja Vastrakar to miss for 2 weeks RCB coach confirms injury update on Pooja Vastrakar | पूजा वस्त्राकर WPL के शुरुआती 2 हफ्ते नहीं खेलेंगी: जांघ की मांसपेशी में खिंचाव, RCB ने नीलामी में 85 लाख रूपए में खरीदा था

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • WPL 2026 RCB’s Pooja Vastrakar To Miss For 2 Weeks RCB Coach Confirms Injury Update On Pooja Vastrakar

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पूजा आखिरी बार अक्टूबर 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप में खेली थीं। - Dainik Bhaskar

पूजा आखिरी बार अक्टूबर 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप में खेली थीं।

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के शुरुआती दो हफ्तों के मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने नवंबर 2025 की नीलामी में 85 लाख रूपए में खरीदा था।

RCB के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से रिहा होने से दो दिन पहले पूजा को जांघ में खिंचाव महसूस हुआ। इससे पहले वह कंधे की चोट से उबर रही थीं। डॉक्टरों के अनुसार, पूजा को अभी कम से कम दो हफ्तों का और आराम करना होगा।

पूजा 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेटर से दूर हैं पूजा आखिरी बार अक्टूबर 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप में खेली थीं। WPL 2026 उनके लिए वापसी का मौका था, लेकिन चोट के चलते उनका इंतजार बढ़ गया। कोच के मुताबिक, पूजा टीम की बैलेंस और कॉम्बिनेशन में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में टीम को अन्य ऑलराउंडर्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

पूजा कंधे की चोट से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रिकवर कर रही थीं।

RCB ने जीत से किया WPL 2026 का आगाज शुक्रवार रात (9 जनवरी 2026) को RCB ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को आखिरी ओवर में 3 विकेट से हराया। MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154/6 रन बनाए थे, जवाब में RCB ने 157/7 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

पूजा की अनुपस्थिति में RCB ने गेंदबाजी की शुरुआत इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ से कराई, जिन्होंने 2 ओवर में 23 रन दिए। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 37 रन दिए।

ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क मैच की हीरो रहीं। उन्होंने 4 विकेट लेने के साथ 44 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए। वह WPL इतिहास में दूसरी खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने एक ही मैच में फिफ्टी और चार विकेट लिए। RCB एक समय 65/5 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन नादिन और अरुंधति के बीच 52 रन की साझेदारी ने टीम को संभाला। कोच ने कहा कि इस मैच में ऑलराउंडर्स की अहमियत साफ नजर आई।

RCB ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को आखिरी ओवर में 3 विकेट से हराया।

अगला मैच UP वारियर्स के खिलाफ RCB का अगला मैच सोमवार (12 जनवरी 2026) को UP वारियर्स के खिलाफ DY पाटिल स्टेडियम, मुंबई में ही होगा।

______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

मलेशिया ओपन में भारत का सफर खत्म:सेमीफाइनल में पीवी सिंधु हारीं, सात्विक-चिराग भी क्वार्टरफाइनल में बाहर

कुआलालंपुर में खेले जा रहे BWF सुपर 1000 मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती पूरी तरह समाप्त हो गई है। विमेंस सिंगल्स में दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जबकि मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गई। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान खत्म हो गया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version