- Hindi News
- Sports
- World Squash Junior Team Championship Ontario | India Semifinal Update
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कनाडा के ओंटारियो में चल रही वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में भारत के लिए मिला-जुला दिन रहा। भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीय इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उसका मुकाबला यूएसए से होगा। वहीं, भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में यूएसए से 1-2 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
पिछले साल भारत ने इस प्रतियोगिता में ब्राॅन्ज मेडल जीता था और इस बार टीम अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश में है।
आर्यवीर ने जीत के साथ शुरुआत की
मैच की शुरुआत में आर्यवीर दीवान ने रोनी हिकलिंग को 11-9, 12-10, 11-5 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड के इस्माइल खलील ने युशा नफीस को 11-7, 8-11, 11-4, 13-11, 11-7 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अंत में गुरवीर सिंह ने जॉर्ज ग्रिफिथ्स को 11-3, 11-8, 11-6 से सीधे गेम में हराकर भारत को जीत दिलाई।
महिला टीम का सफर खत्म
महिला टीम के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत को अमेरिका से 1-2 से हार झेलनी पड़ी। हाल ही में वर्ल्ड जूनियर महिला चैंपियन बनी अनाहत सिंह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने USA की दीया यादव को 11-7, 11-5, 11-4 से हराया।
अनाहत सिंह ने USA की दीया यादव को 11-7, 11-5, 11-4 से हराया।
हालांकि, इसके बाद अमेरिका ने वापसी की। भारत की रुद्रा सिंह को चार्लोट स्जे के हाथों 6-11, 4-11, 8-11 से हार मिली। वहीं, अनिका दुबे को लिली बोरेल ने 13-11, 11-8, 11-6 से हराया। इन दो हार के साथ ही भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
——————————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड:पैरा 100m रेस में गावित पहले, बासिल दूसरे नंबर पर रहे; लॉन्ग जंप में मुरली को सिल्वर
दिलीप महादु गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठे दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी में100 मीटर रेस में 10.71 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। पूरी खबर